लाइव न्यूज़ :

NEET परीक्षा टालने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, 13 सितंबर से ही होगी देश भर में परीक्षा

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 9, 2020 12:25 IST

कांग्रेस सहित देश के तमाम विपक्षी पार्टी जेईई और नीट की परीक्षाओं का कोरोना काल में होने का विरोध कर रही थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी परीक्षाओं को टालने वाली याचिका खारिज की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने 17 अगस्त 2020 को, 2020 के सितंबर में निर्धारित नीट-जेईई के आयोजन के मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था। कांग्रेस ने NEET और JEE की परीक्षाएं कोरोना वायरस महामारी के बीच कराने के फैसले के विरोध में सोशल मीडिया पर अभियान चलाया था।

मुंबई:नीट (NEET) की परीक्षा टालने से सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (09 सितंबर) को इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि 13 सितंबर से पूरे देश में होगी परीक्षा। सुप्रीम कोर्ट ने आज एक नई याचिका दायर करने से इनकार कर दिया। नीट 2020 की परीक्षा को 13 सितंबर को स्थगित करने की मांग की गई थी। समीक्षा याचिकाओं को भी अदालत ने खारिज कर दिया है।

बता दें कि गैर भाजपा शासित राज्यों के छह मंत्रियों ने 28 अगस्त  को सुप्रीम कोर्ट का रुख कर कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच इस साल नीट NEET और जेईई (JEE MAIN)  प्रवेश परीक्षाएं कराने की केंद्र को अनुमति देने वाले आदेश पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था।

सुप्रीम कोर्ट पहले भी NEET और JEE MAIN परीक्षा टालने वाली याचिका कर चका है खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने 17 अगस्त 2020 को, इस साल सितंबर में निर्धारित मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं - नीट और जेईई के आयोजन के मामले में हस्तक्षेप करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि जीवन चलते रहना चाहिए और विद्यार्थी वैश्विक महामारी के चलते अपना बहुमूल्य साल बर्बाद नहीं कर सकते।

शीर्ष अदालत ने सायंतन बिश्वास की याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें नीट और जेईई दोनों परीक्षाओं का आयोजन करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को ये परीक्षाएं टालने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था। कोर्ट ने कहा था कि याचिका सुनवाई करने लायक नहीं है। 

कांग्रेस ने NEET और JEE परीक्षा कराने के खिलाफ चलाया था अभियान

कांग्रेस ने मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश से संबंधित NEET और JEE की परीक्षाएं कोरोना वायरस महामारी के बीच कराने के फैसले के विरोध में सोशल मीडिया पर अभियान चलाया था। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों से छात्रों के लिए आवाज उठाने का आह्वान भी किया था। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस अभियान के तहत वीडियो जारी कर परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की थी।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टनीट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया