लाइव न्यूज़ :

SC ने दिल्ली के निजी स्कूल को विकास शुल्क लेने की अनुमति पर लगायी रोक, जानें मामला

By वैशाली कुमारी | Updated: June 29, 2021 20:16 IST

न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की पीठ दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ( डीओई ) की गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूलों द्वारा शुल्क वसूली को विनियमित करने के अधिकार की दलील से सहमत नहीं हुई।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के निजी स्कूलों को वार्षिक और विकास शुल्क लेने की अनुमति देने के आदेश पर रोक लगा दी हैशीर्ष अदालत ने इस मामले का संज्ञान लिया कि हाई कोर्ट की खंडपीठ 12 जुलाई को मामले पर सुनवाई करने वाली हैपीठ ने दिल्ली सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह से कहा कि हम इस पर रोक लगाने के इच्छुक नहीं है

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के निजी स्कूलों को वार्षिक और विकास शुल्क लेने की अनुमति देने के आदेश पर रोक लगा दी है। 

न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर , न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की पीठ दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ( डीओई ) की गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूलों द्वारा शुल्क वसूली को विनियमित करने के अधिकार की दलील से सहमत नहीं हुई। कोर्ट ने आदेश दिया कि शुल्क वसूलने के अनुमति के उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगायी जाए। 

पीठ ने दिल्ली सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह से कहा कि हम इस पर रोक लगाने के इच्छुक नहीं है। विकास सिंह ने आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध करते हुए बताया कि इससे लाखों अभिभावक प्रभावित होंगे।

हालांकि , शीर्ष अदालत ने स्पष्ट कर दिया कि दिल्ली सरकार उच्च न्यायालय की खंडपीठ के समक्ष ये सभी दलीलें रख सकती है क्योंकि यहां याचिका को अच्छाई बुराई के आधार पर खारिज नहीं किया गया है।शीर्ष अदालत ने इस मामले का संज्ञान लिया कि हाई कोर्ट की खंडपीठ 12 जुलाई को मामले पर सुनवाई करने वाली है।

कोर्ट ने बताया कि ये सभी दलीलें सरकार वहां रख सकती है , क्योंकि यहां याचिका को गुण - दोष के आधार पर खारिज नहीं किया गया है। हाई कोर्ट की एकल पीठ ने 31 मई को दिल्ली सरकार के डीओई द्वारा जारी अप्रैल और अगस्त 2020 के आदेश को रद्द कर दिया था। जिसके जरिए वार्षिक शुल्क और विकास शुल्क के संग्रह पर रोक लगायी गयी थी।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो