लाइव न्यूज़ :

Patanjali ads case: रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को SC से बड़ी राहत, लिखित माफी मांगने के बाद बंद हुआ केस

By आकाश चौरसिया | Updated: August 13, 2024 12:02 IST

Patanjali ads case: सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के उस लिखित माफीनामे को मानते हुए, उनके खिलाफ भ्रामक विज्ञापन में दाखिल केस को बंद करने का आदेश दे दिया है। दोनों के खिलाफ ये केस साल 2022 में आईएमए के द्वारा दर्ज कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने गुरू रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के विरुद्ध दाखिल भ्रामक विज्ञापन केस बंद कियाइस बीच एससी ने दोनों का लिखित माफीनामा मान लिया हैदोनों के खिलाफ साल 2022 में केस आईएमए ने केस दर्ज करवाया था

Patanjali ads case: सुप्रीम कोर्ट ने योग गुरू रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के विरुद्ध दाखिल हुए मानहानि केस को बंद करने का आदेश दे दिया है। उच्चतम न्यायालय ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के प्रोडक्ट्स के बारे में भ्रामक विज्ञापन और अन्य दावे जारी करने से रोकने के उनके वादे को स्वीकार कर लिया। हालांकि, इस केस में रामदेव और उनके सहयोगी बालकृष्ण ने लिखित में माफी मांगी और कहा कि आगे से गुमराह करने वाले विज्ञापनों और पतंजलि के उत्पादों को लेकर भ्रामक दावे नहीं किए जाएंगे। 

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापन मामले में योग गुरू बाबा रामदेव, उनके सहयोगी बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को जारी अवमानना नोटिस पर 14 मई को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।   

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से साल 2022 में सुप्रीम कोर्ट में बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और पतंजलि के खिलाफ भ्रामक विज्ञापन फैलाकर आधुनिक दवाइयों का दुष्प्रचार किया गया था। याचिका में ये भी कहा गया कि पतंजलि एड्स में ये भी बताया गया कि दिनचर्या प्रभावित होने पर चमत्कार का वादा किया, जिससे ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम, 1954 और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स रूल्स, 1954 के तहत कानून का उल्लंघन किया है।  

पिछले साल नवंबर में कंपनी द्वारा दिए गए वादे का उल्लंघन करते हुए अखबारों में लगातार विज्ञापन छपने के बाद अदालत ने रामदेव और बालकृष्ण को अवमानना ​​नोटिस जारी किया था।

टॅग्स :Patanjali Ayurvedसुप्रीम कोर्टsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी