लाइव न्यूज़ :

राम देव और आचार्य बालकृष्ण को अगली सुनवाई में SC ने पेश होने का दिया आदेश, दवाईयों के भ्रामक प्रचार मामले में बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

By आकाश चौरसिया | Updated: March 19, 2024 12:48 IST

सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना नोटिस का जवाब नहीं देने पर आयुर्वेदिक कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण और योग गुरु रामदेव को सुनवाई की अगली तारीख पर पेश होने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने अवमानना नोटिस का जवाब नहीं देने पर पतंजलि प्रमुख को सुनवाई के लिए बुलायाअब दूसरी सुनवाई में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को पेश होना होगाइस केस में आज जस्टिस हिमा कोहली, अहसानुद्दीन अमानुल्लाह ने सुनवाई की

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना नोटिस का जवाब नहीं देने पर आयुर्वेदिक कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण और योग गुरु रामदेव को सुनवाई की अगली तारीख पर पेश होने को कहा है। एलोपैथिक दवा प्रभाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि पहली नजर में दोनों ने कानून का उल्लंघन किया है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 2 हफ्ते बाद होगी। 

वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी पतंजलि की ओर से कोर्ट में अपनी बात रखने के लिए पेश हुए। उन्होंने कोर्ट की मानहानि उल्लंघन के मामले में अपने तर्क रखे। हालांकि, इस केस में आज जस्टिस हिमा कोहली, अहसानुद्दीन अमानुल्लाह ने सुनवाई करी और उन्होंने ने ही ये अगली सुनवाई में पेश होने के लिए आदेश दिया। 

पतंजलि आयुर्वेद और उसके प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण को नोटिस जारी किए गए थे, जिसमें अदालती आदेशों के उल्लंघन पर सवाल उठाया गया था और संभावित अवमानना ​​कार्यवाही की चेतावनी दी गई थी। पीठ ने टिप्पणी की कि बालकृष्ण और रामदेव प्रथम दृष्टया ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम, 1954 की धारा 3 और 4 का उल्लंघन कर रहे हैं।

क्या है पतंजलि का भ्रामक प्रचार मामला?अगस्त, 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की याचिका पर पतंजलि आयुर्वेद को नोटिस जारी किया था। याचिका में आईएमए ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि आधुनिक दवाईयों के खिलाफ पतंजलि भ्रामक प्रचार कर रहा है। 

नवंबर में, सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद को विभिन्न बीमारियों के इलाज में उसकी दवाओं की प्रभावकारिता के बारे में अपने विज्ञापनों में झूठे और भ्रामक दावों का प्रचार और प्रसार करने के प्रति आगाह किया। कोर्ट ने पतंजलि को चेतावनी दी थी कि भ्रामक विज्ञापनों के लिए उस पर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।

पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद और प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण को नोटिस जारी कर पूछा था कि अपने प्रोडक्ट्स के विज्ञापन और उनकी औषधीय प्रभाव में कोर्ट में दिए गए कंपनी के शपथपत्र का प्रथम दृष्यटा उल्लंघन करने पर कोर्ट ने कहा था कि अवमानना कार्यवाही क्यों ने उनपर करनी चाहिए।

इसके साथ कोर्ट ने न्यायालय को निर्देश देते हुए कहा था कि वह उस विज्ञापन पर पतंजलि के खिलाफ उठाए गए कदमों पर कोर्ट को स्पष्टीकरण दे, जिसमें मधुमेह, बीपी, थायराइड, अस्थमा, ग्लूकोमा और गठिया आदि जैसी बीमारियों से स्थायी राहत, इलाज और उन्मूलन का दावा किया गया था। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टपतंजलि आयुर्वेदPatanjali Ayurvedबाबा रामदेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट