लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट का पतंजलि पर फूटा गुस्सा, नियम के विपरीत भ्रामक और झूठे विज्ञापन फैलाने पर किया बैन

By आकाश चौरसिया | Updated: February 27, 2024 16:21 IST

सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव के नेतृत्व में चल रही आयुर्वेद फर्म पतंजलि द्वारा किए गए विज्ञापन को गलत ठहराते हुए उसपर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। इसके साथ ही पतंजलि को गलत एड के लिए मानहानि नोटिस भी जारी कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने गलत और भ्रामक विज्ञापन के प्रचार पर पतंजलि के एड पर लगाया प्रतिबंधSC ने अवमानना का नोटिस भी जारी कियासाथ ही एससी जस्टिस ने सख्त लहजे में कहा था कि अब परिणाम भुगतने के लिए तैयार हो जाएं

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव के नेतृत्व में चल रही आयुर्वेद फर्म पतंजलि द्वारा किए गए विज्ञापन को गलत ठहराते हुए उसपर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। इस मामले में भारत में लोकप्रिय आयुर्वेद ब्रांड द्वारा भ्रामक और झूठे विज्ञापन देने का आरोप लगे हैं। इसके साथ ही पतंजलि को गलत एड के लिए मानहानि नोटिस भी जारी कर दिया है।

साक्ष्य-आधारित दवा को बदनाम करने के लिए बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाली इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है। इस बात की जानकारी बार एंड बैंच द्वारा बताई गई है। शीर्ष अदालत ने पिछले निर्देशों के विपरीत पारंपरिक रसायन-आधारित दवाओं पर  पतंजलि के दावों के पीछे के तर्क पर सवाल उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

शीर्ष अदालत ने पिछले कोर्ट के निर्देशों के विपरीत पारंपरिक रसायन-आधारित दवाओं पर श्रेष्ठता के पतंजलि के साहसिक दावों के पीछे के तर्क पर सवाल उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पूरे देश को दो साल तक भ्रम में रखा गया है, आप इंतजार करें जब ड्रग्स अधिनियम कहता है कि यह निषिद्ध है।

जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह ने न्यूजपेपर में पतंजलि के एड को बताया कि यह पूरी तरह से निराश करने वाला है। उन्होंने पूछा कि कोर्ट के मना करने के बाद भी आप ने इस तरह से लोगों को भ्रमित किया, उन्होंने कोर्ट में आंख तरोड़ते हुए गुस्से में कहा कि इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे। 

जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह ने कहा कि आज सख्त आदेश देने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि आप इस आर्युवेदिक दवाई के जरिए कैसे लोगों को ठीक कर सकते हैं? हमारे आदेश के बावजूद आप ने ये दावा किया कि ये केमिकल-बेस्ड मेडिकल कंपनी से अच्छी दवा है। इस कारण आप ने लोगों को लगभग 2 साल भ्रम में रखा। आप इसका इंतजार कर रहे थे कि ड्रग एक्ट के जरिए आप पर प्रतिबंध लगे।

कोर्ट आयुर्वेद के स्वास्थ्य से संबंधित तमाम विज्ञापनों पर रोक लगा दी। इसके अलावा कोर्ट की ओर से कहा गया था कि नवंबर महीने में ही कोर्ट ने पतंजलि से कहा था कि अगर आदेश पालन नहीं किया जाता है तो जांच के बाद कंपनी के तमाम प्रोडक्ट्स पर 1-1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। 

टॅग्स :बाबा रामदेवसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है