लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई पश्चिम बंगाल सरकार को फटकार, प्रियंका शर्मा की रिहाई में देरी पर जताई नाराजगी

By स्वाति सिंह | Updated: May 15, 2019 11:28 IST

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की छेड़छाड़ (मॉर्फ) से तैयार की गयी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में गिरफ्तार भाजपा की महिला कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को मंगलवार को जमानत दे दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका शर्मा के वकील ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष बताया कि प्रियंका अभी तक रिहा नहीं किया गया है।प्रियंका को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक मीम शेयर करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छेड़छाड़ (मॉर्फ) से तैयार की गई तस्वीर शेयर करने के लिए गिरफ्तार की गई बीजेपी यूथ विंग की संयोजक प्रियंका शर्मा की रिहाई में देरी पर पश्चिम बंगाल सरकार को फटकार लगाई है।

प्रियंका शर्मा के वकील ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष बताया कि प्रियंका को अभी तक रिहा नहीं किया गया है। इसपर सुप्रीम कोर्ट ने कहा 'अगर उन्हें रिहा नहीं किया गया कोर्ट पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी किया जा सकता है। 

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह जुलाई के पहले सप्ताह में बीजेपी यूथ विंग की संयोजक प्रियंका शर्मा के आवेदन पर सुनवाई करेगी, जिसमें पश्चिम बंगाल के पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। बता दें कि प्रियंका को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक मीम शेयर करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

वहीं, प्रियंका की मां ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार के वकील ने कोर्ट में बताया कि उन्हें 9: 40 पर रिहा कर दिया गया है, जबकि वह मेरे पास आई ही नहीं है।'

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की छेड़छाड़ (मॉर्फ) से तैयार की गयी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में गिरफ्तार भाजपा की महिला कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को मंगलवार को जमानत दे दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि तस्वीर से छे़ड़छाड़ करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने प्रियंका को जमानत देते हुए कहा, 'उन्हें तत्काल रिहा किया जाए। रिलीज के समय, वह लिखित में माफीनामा देंगी।'

हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट ने माफी मांगने की शर्त हटा दी थी। प्रियंका शर्मा को 10 मई को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने साथ ही पश्चिम बंगाल पुलिस को भी प्रियंका को हिरासत में लिये जाने के तरीके पर नोटिस जारी किया।

प्रियंका शर्मा की ओर से इस मामले में पैरवी कर रहे सीनियर वकील एनके कॉल ने हालांकि दलील दी कि माफी मांगना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन होगा। एनके कॉल ने मांग की फिलहाल जमानत दी जाए और वे माफीनामे पर प्रियंका से बात करेंगे।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत