लाइव न्यूज़ :

सावंत ने गोवा में मध्यावधि चुनाव की आशंका को खारिज किया

By भाषा | Updated: January 20, 2021 16:23 IST

Open in App

पणजी, 20 जनवरी गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विधानसभा के मध्यावधि चुनावों की आशंकाओं को बुधवार को खारिज करते हुए दावा किया कि राज्य की मौजूदा भाजपा सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

गोवा विधानसभा का कार्यकाल फरवरी 2022 में खत्म हो रहा है।

गोवा में मध्यावधि चुनावों की आशंका से जुड़े एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समय पूर्व चुनाव कराने की कोई वजह नहीं है।

उन्होंने कहा, “राज्य और केंद्र की भाजपा सरकारें गोवा में कई विकास परक कामों का क्रियान्वयन कर रही हैं। कुछ परियोजनाएं अगले कुछ दिनों में पूरी हो जाएंगी।”

सावंत ने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार “अच्छा काम कर रही हैं और स्थिर है।”

राज्य में अगली सरकार भी भाजपा की ही बनने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “हमें समय पूर्व चुनाव में जाने की जरूरत नहीं है। हम अपना कार्यकाल पूरा करेंगे और सही समय पर चुनाव के लिये जाएंगे।”

गोवा में पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2017 में हुआ था जिसके बाद भाजपा ने मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनाई थी।

कैंसर के कारण 17 मार्च 2019 को पर्रिकर का निधन हो गया था जिसके बाद सावंत ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग