लाइव न्यूज़ :

मप्र में सतना पुलिस ने 2.30 करोड़ रुपए का गांजा जब्त किया, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 2, 2021 20:03 IST

Open in App

मध्यप्रदेश मे सतना पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर इनके पास से 2.30 करोड़ रुपए का गांजा जब्त किया है। रीवा के पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा ने बृहस्पतिवार को बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को कृपालपुर मोड़ पर एक ट्रक को तलाशी के लिए रोका और उसमें से 1,160 किलोग्राम गांजा बरामद किया। जोगा ने बताया कि यह प्रतिबंधित मादक पदार्थ ओड़िशा से सतना के रास्ते रीवा ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि यह नशीला पदार्थ ट्रक में मुरमुरे की बोरियों के नीचे बोरियों में छिपाकर रखा गया था। अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थो की तस्करी के आरोप में पुलिस ने उत्तराखंड के रहने वाले सुरेश यादव, सोनथ सिंह यादव और रीवा जिले के रहने वाले अरुण कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह मादक पदार्थ की यह खेप ओडिशा से मध्यप्रदेश ला रहे थे। गिरोह के बारे में अन्य जानकारी हासिल करने के लिए आरोपियों से आगे पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: एमपी में एम्बुलेंस ड्राइवर की हेकड़ी बीमार पति की उल्टी साफ करने के लिए महिला को किया मजबूर किया, वीडियो वायरल हुआ

क्राइम अलर्टVIDEO: 'जेब में सिर्फ दो सूखी रोटी और नमक...', चोरी के शक में गरीब की बेरहमी से पिटाई, तमाशबीन बने रहे लोग

भारतउज्जैन रेप कांड में पुलिस ने दिया अपडेट

क्राइम अलर्टमध्य प्रदेश: रेप के दोषी ने 5 साल की बच्ची से किया रेप, 10 साल जेल काटने के बाद हुआ था रिहा, जानिए पूरा मामला

क्राइम अलर्टचित्रकूटः परिचित आधी रात को मंदाकिनी नदी के पास लड़की के साथ कर रहा था रेप, पांच नाविकों ने देखा और नाव में खींचकर किया सामूहिक दुष्कर्म, जानें

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम