लाइव न्यूज़ :

चार वर्ष की जेल की सजा पूरी करने के बाद शशिकला रिहा

By भाषा | Updated: January 27, 2021 23:20 IST

Open in App

बेंगलुरु, 27 जनवरी अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वी के शशिकला को आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में चार वर्ष की कैद की सजा पूरी करने के बाद बुधवार को जेल से रिहा कर दिया गया। इसके बाद तमिलनाडु और कर्नाटक में उनके समर्थकों ने जश्न मनाया।

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता की करीबी रही 66 वर्षीय शशिकला कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें कुछ और दिन अस्पताल में ही रहना होगा।

पारापन्ना अग्रहारा कारागार के अधीक्षक वी शेषमूर्ति ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि शशिकला को रिहा कर दिया गया है। उन्हें 15 फवरी 2017 को जेल में लाया गया था।

शशिकला के समर्थकों ने उनकी रिहाई पर खुशी मनाई, मिठाइयां बांटी और पूजास्थलों पर प्रार्थना की। इस बीच ऐसी संभावना है कि वह अन्नाद्रुमक पर नियंत्रण हासिल कर सकती हैं, जहां से उन्हें अंतरिम महासचिव के पद से निष्कासित किया गया था।

उनके वकील राजा सेंतूर पांडियन ने पत्रकारों से कहा कि शशिकला ने उनसे तमिलनाडु के लोगों को यह बताने को कहा है कि वह उनसे जल्द मिलेंगी।

उन्होंने बताया कि उन्हें रिहा किए जाने के बाद अस्पताल में लगाई गई सुरक्षा को वापस ले लिया गया है।

शशिकला की रिहाई पर खुशी जताते हुए एएमएमके पार्टी के महासचिव टीटीवी दिनाकरण ने कहा कि शशिकला को अस्पताल में अच्छा इलाज दिया गया है और डॉक्टरों की सलाह पर वह कुछ और दिन अस्पताल में रह सकती हैं।

उन्होंने कहा कि तमिलानाडु के लोग एवं उनकी पार्टी के कार्यकर्ता उनका जोरदार स्वागत करेंगे।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वर्षों पहले एएमएमके गठित करने का मकसद अन्नाद्रमुक को पुनःहासिल करना और तमिलनाडु में अम्मा की 'सच्ची' सरकार बनाना है और इसके लिए प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा, '' चिन्नाम्मा (शशिकला) वापस आ रही हैं। हम तमिलनाडु में अम्मा (जयललिलता की) सरकार बनाएंगे।''

उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम और मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की अगुवाई वाली सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने कई बार कहा है कि शशिकला को पार्टी में दोबारा शामिल करने की कोई गुंजाइश नहीं है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, पीपीई किट पहने जेल अधिकारियों ने अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में औपचारिकताएं पूरी कीं। इसी अस्पताल में उनकी रिश्तेदार जे इलावारसी भी भर्ती हैं।

शशिकला को कम से कम अगले तीन दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना होगा। हालांकि उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं।

अस्पताल ने एक आधिकारिक बुलेटिन में कहा,‘‘ प्रोटोकॉल के अनुसार, अगर उन्हें तीन दिन तक ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ी और उनमें संक्रमण का कोई लक्षण नहीं दिखाई देता है तो उन्हें 10वें दिन (30 जनवरी) को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।’’

अस्पताल के बाहर शशिकला के समर्थक एकत्र हो गए और उन्होंने अपनी नेता के पक्ष में नारेबाजी की। समर्थकों ने इस दौरान मिठाइयां भी बांटी।

जेल अधिकारियों द्वारा रिहा किए जाने के बाद शशिकला के रिश्तेदार एवं निर्दलीय विधायक दिनाकरण अस्पताल पहुंचे।

शशिकला आय से अधिक 66 करोड़ रुपये की संपत्ति के मामले में फरवरी 2017 से यहां केन्द्रीय कारागार में बंद थीं। उनके साथ उनकी रिश्तेदार इलावरासी और दिवंगत जयललिता के दत्तक पुत्र वी एन सुधाकरण को भी सजा सुनाई गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम