लाइव न्यूज़ :

गंभीर कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए सरोज अस्पताल उच्च न्यायालय पहुंचा

By भाषा | Updated: April 22, 2021 15:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल कोविड मरीजों के लिए समर्पित एक और निजी अस्पताल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए ऑक्सीजन की तत्काल आपूर्ति के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया।

सरोज सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की यह याचिका न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ के समक्ष दोपहर बाद तीन बजे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।

याचिका में केंद्र, दिल्ली सरकार और दिल्ली में अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाली कंपनी आईनॉक्स को तुरंत 3000 क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति करने तथा मौजूदा कोविड 19 लहर के दौरान रोज इसे कायम रखने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

याचिका में कहा गया है कि अभी 70 रोगी गंभीर हैं और गहन देखभाल कक्ष में हैं और 48 मरीजों को उच्च प्रवाह के साथ ऑक्सीजन की आवश्यकता है। प्रतीक्षा सूची में कम से कम 172 मरीज हैं जिनमें से 64 की स्थिति गंभीर हैं। इस प्रकार ऑक्सीजन की कमी के कारण बेड की क्षमता का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है।

अस्पताल ने कहा कि बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे अस्पताल में केवल 60 मिनट के लिए एलएमओ (लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन) बचा था और उसके बाद उसने ऑक्सीजन सिलेंडरों का उपयोग करने का आवश्यक कदम उठाया है जो कुछ घंटों तक चलेगा और शाम तक इसके भी समाप्त हो जाने की आशंका है।

याचिका में कहा गया है कि आईनॉक्स ने ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में लाचारी जतायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो