लाइव न्यूज़ :

सरमा ने जोरहाट में नागालैंड के मुख्यमंत्री रियो के साथ बैठक की

By भाषा | Updated: November 21, 2021 20:08 IST

Open in App

जोरहाट (असम), 21 नवंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके नागालैंड समकक्ष नेफियू रियो ने रविवार को एक बैठक की और पूर्वोत्तर के दोनों राज्यों से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की।

अधिकारी बंद कमरे में हुई इस बैठक में चर्चा किए गए मुद्दों पर चुप्पी साधे रहे, लेकिन सूत्रों ने कहा कि दोनों ने केवल कुछ ‘‘व्यक्तिगत और राजनीतिक मुद्दों’’ पर बात की।

सरमा ने सर्किट हाउस में बैठक की जानकारी देने के लिए ट्वीट किया था जिसमें मीडिया को जाने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने ने भी लगभग 15 मिनट तक ही चली इस चर्चा का विवरण साझा नहीं किया। इसके बाद नाश्ता हुआ।

सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘आज जोरहाट में माननीय मुख्यमंत्री नागालैंड श्री नेफियू रियो से सांसद श्री कामाख्या तासा के साथ मिलकर खुशी हुई। दोनों राज्यों के बीच सदियों पुराने संबंधों को मजबूत करने के लिए आपसी हित के कई मुद्दों पर चर्चा की।’’

सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘हम हमेशा एकजुट और मजबूत पूर्वोत्तर के निर्माण की दिशा में प्रयासरत हैं।’’

असम के मुख्यमंत्री के जनसंपर्क प्रकोष्ठ के एक आधिकारिक बयान में जोरहाट जिले में उनके अन्य कार्यक्रमों का विवरण दिया गया था, लेकिन इसमें सरमा और रियो के बीच बैठक के विवरण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

बयान में कहा गया, ‘‘इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री (सरमा) ने जोरहाट सर्किट हाउस में अपने नागालैंड समकक्ष नेफियू रियो के साथ बैठक की। दोनों मुख्यमंत्रियों ने आपसी हित के कई मुद्दों पर चर्चा की।’’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बैठक बंद कमरे में हुई और इसमें सरकार की ओर से कोई भी मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने कुछ व्यक्तिगत और कुछ राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। इसमें असम और नागालैंड के बीच अंतर-राज्यीय सीमा विवाद पर चर्चा नहीं की गई। संक्षिप्त बैठक में किसी आधिकारिक मुद्दे पर विचार नहीं किया गया।’’

गत 16 नवंबर को सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा द्वारा दोनों राज्यों के बीच एक विवादित क्षेत्र का पहली बार संयुक्त रूप से दौरा करने और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करने के बाद यह बैठक महत्वपूर्ण है।

गुवाहाटी में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरमा और संगमा ने कहा था कि असम और मेघालय इस साल के अंत तक 12 में से छह स्थानों पर लंबे समय से लंबित अंतर-राज्यीय सीमा विवादों को निपटाने का लक्ष्य बना रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां