लाइव न्यूज़ :

सर्बानंद सोनोवाल ने संभाला आयुष मंत्री का कार्यभार

By भाषा | Updated: July 11, 2021 20:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को देश के नये आयुष मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया। केन्द्रीय मंत्रिमंडल में बुधवार को हुए बड़े फेरबदल के तहत सोनोवाल को पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय का प्रभार भी सौंपा गया है।

सोनोवाल ने आयुष मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दृष्टिकोण को साकार करने तथा भारत की पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणाली को बढ़ावा देने और संरक्षित करने की जिम्मेदारी लेते हुए मैंने आज आयुष मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर बातचीत की।’’

पहली बार लोकसभा सांसद बने मुंजापारा महेंद्रभाई ने बृहस्पतिवार को आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाला लिया।

असम विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बावजूद सोनोवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि सोनोवाल दो बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं और उन्होंने मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में 2014 से 2016 के दौरान केन्द्रीय खेल एवं कौशल विकास मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल