लाइव न्यूज़ :

Saran Lok Sabha Seat 2024: राजीव प्रताप रूडी के सामने रोहिणी आचार्य, भगवान भोलेनाथ की आराधना कर जनता द्वार, जनसंपर्क अभियान शुरू

By एस पी सिन्हा | Updated: April 2, 2024 17:44 IST

Saran Lok Sabha Seat 2024: पटना के जेपी सेतु से होकर सोनपुर-शीतलपुर रोड होते हुए गोविंदचक, परमानंदपुर, नया गांव, मिल्की, डुमरी बुजुर्ग होते हुए वे गड़खा गईं।

Open in App
ठळक मुद्देलालू को नया जीवन देने वाली रोहिणी आचार्य पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं।सारण जाने से पहले रोहिणी आचार्य ने कहा कि अभी अपने क्षेत्र की जनता के बीच जा रहे हैं। कल बाबा हरिहरनाथ का आशीर्वाद मिला, माता-पिता का आशीर्वाद मिला, सास ससुर का आशीर्वाद मिला।

Saran Lok Sabha Seat 2024: सारण लोकसभा सीट से राजद की उम्मीदवार बनी राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मंगलवार से अपने चुनावी अभियान का आगाज कर दिया। रोहिणी आचार्य पूरे लाव-लश्कर के साथ राबड़ी आवास से छपरा के लिए रवाना हुईं। इससे पहले उन्होंने भगवान भोलेनाथ की आराधना की। इसके बाद मां राबड़ी देवी और पिता लालू प्रसाद और भगवान शिव से आशीर्वाद लेने के बाद रोहिणी ने चुनावी शंखनाद करते हुए चुनाव प्रचार शंखनाद कर दिया। दरअसल, लालू को नया जीवन देने वाली रोहिणी आचार्य पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं।

सारण जाने से पहले रोहिणी आचार्य ने कहा कि अभी अपने क्षेत्र की जनता के बीच जा रहे हैं। कल बाबा हरिहरनाथ का आशीर्वाद मिला, माता-पिता का आशीर्वाद मिला, सास ससुर का आशीर्वाद मिला। रोहिणी मंगलवार को सारण लोकसभा क्षेत्र के खरिका गांव से अपना जनसंपर्क अभियान शुरुआत किया।

पटना के जेपी सेतु से होकर सोनपुर-शीतलपुर रोड होते हुए गोविंदचक, परमानंदपुर, नया गांव, मिल्की, डुमरी बुजुर्ग होते हुए वे गड़खा गईं। गड़खा में लोगों से मुलाकात के बाद वो छपरा पहुंची। छपरा जाने के दौरान जगह-जगह पर रोहिणी आचार्य ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात की और लोगों को अपने पक्ष में गोलबंद करने की कोशिश करती दिखीं।

इसके बाद कई इलाकों में उन्होंने रोड शो किया और जनता से मुलाकात की। इस दौरान रोहिणी ने कहा कि जनता का इतना प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है कि ऐसा अहसास हो रहा है कि मैं अपने मायके आ गई हूं। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि वह सिंगापुर से अकेले ही विरोधियों के नाक में दम कर रखी थीं और अब तो सारण में हूं, लिहाजा जनता का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।

वहीं, रोहिणी आचार्य ने चुनाव अभियान पर निकलने से पहले सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि ले कर अपने भगवान का आशीर्वाद, चले हम अब जनता जनार्दन के द्वार। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के पैर छूते और मंदिर में पूजा करते हुए तस्वीर भी शेयर की है। बता दें कि लालू परिवार के लिए सारण संसदीय सीट हमेशा से काफी महत्वपूर्ण रही है।

इसी सीट से लालू प्रसाद 1977 में पहली बार सांसद चुने गए थे। राजद की तरफ से इस और अब इसी सीट से लालू को नया जीवन देने वाली रोहिणी आचार्य ने चुनावी आगाज किया है। एनडीए ने इस सीट से इस बार भी भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी को अपना उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा है कि रोहिणी आचार्य रूडी को इस सीट से कड़ी टक्कर दे सकती हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४सरनलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए