लाइव न्यूज़ :

'संजीवनी' को लेकर राजस्थान में खींचतान; सीएम गहलोत के बयान पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार, बोले- "उन्होंने राजनीतिक रूप से की मेरी हत्या..."

By अंजली चौहान | Updated: February 21, 2023 11:23 IST

उन्होंने सीएम के बयान को दोहराते हुए कहा कि संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा किए गए एक घोटाले में उन्होंने मुझे आरोपी बताया, ये राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में सीएम गहलोत और केंद्रीय मंत्री में बयानबाजी तेज सीएम गहलोत के बयान पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया पलटवार मामला संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी से जुड़ा है

जयपुर: कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच तीखी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री के एक बयान के बाद केंद्रीय मंत्री आक्रामक हो गए हैं और अब वह सीएम गहलोत को घेरने में जुटे हुए हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, " मुख्यमंत्री ने कल मुझे आरोपी कहा, वह राजनीतिक रूप से मेरी हत्या करने के इरादे से मुझे बदनाम कर रहें हैं।" 

दरअसल, बीते रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संजीवनी साख सहकारी समिति घोटाले के पीड़ितों से मुलाकात की थी। इसी दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री के ऊपर घोटाले को लेकर टिप्पणी की। इन टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साढे़ चार साल तक एसओजी मुझे दोषी साबित नहीं कर पाई लेकिन मुझे आरोपी करार देने में सीएम को चंद मिनट नहीं लगे।

उन्होंने सीएम के बयान को दोहराते हुए कहा कि संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा किए गए एक घोटाले में उन्होंने मुझे आरोपी बताया, ये राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कई मौकों पर मेरे खिलाफ अपनी व्यक्तिगत दुश्मनी निकालने के लिए सार्वजनिक मंचों का प्रयोग किया है और मुझे बेकार, लुटेरा और भगोड़ा जैसे नामों से पुकारा है। 

गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम से सवाल करते हुए कहा कि  वह मेरे खिलाफ षड्ंयत्र कर रहे हैं। वह राजनीतिक रूप से मेरी हत्या करने के इरादे से बदनाम कर रहे हैं। क्या वह पुलिस को निर्देश देना चाहते थे? या वह 2018 के विधानसभा चुनाव के हार के बाद राजनीतिक लाभ लेना चाहते थे? 

सीएम के आरोपों का शेखावत ने किया खंडन 

संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी मामले का विवरण देते हुए शेखावत ने कहा कि एसओजी ने अदालत में तीन चार्जशीट दायर की हैं, लेकिन शेखावत या उनके परिवार के किसी व्यक्ति का नाम इस मामले में नहीं आया है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संजीवनी 2013 में कांग्रेस सरकार के तहत बनाई गई थी और घोटाले का मुख्य आरोपी 2018 में पचपदरा से कांग्रेस के टिकट के लिए प्रयास कर रहा था। गहलोत ने केवल एक सोसाइटी के पीड़ितों से मिलना चुना जो उनकी मंशा पर संदेह पैदा करता है। 

टॅग्स :अशोक गहलोतगजेंद्र सिंह शेखावतराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो