लाइव न्यूज़ :

MP चुनाव में सबसे धनी प्रत्याशी हैं कांग्रेस के संजय शुक्ला, एक अरब से अधिक संपत्ति

By भाषा | Updated: November 10, 2018 05:35 IST

जिला निर्वाचन कार्यालय में शुक्ला (49) के जमा कराये हलफनामे के मुताबिक वह 41.35 करोड़ रुपये मूल्य की चल संपत्ति के मालिक हैं, जबकि उनकी अचल संपत्ति का मौजूदा बाजार मूल्य 62.36 करोड़ रुपये है।

Open in App

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिये शहर की एक सीट से शुक्रवार को कांग्रेस उम्मीदवार के रूप पर्चा भरने वाले संजय शुक्ला ने खुद को 103.71 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति का मालिक बताया है। इसके साथ ही, वह 28 नवम्बर को होने वाले चुनावों में किस्मत आजमा रहे प्रदेश के सबसे धनी प्रत्याशियों की फेहरिस्त में शामिल हो गये हैं। 

जिला निर्वाचन कार्यालय में शुक्ला (49) के जमा कराये हलफनामे के मुताबिक वह 41.35 करोड़ रुपये मूल्य की चल संपत्ति के मालिक हैं, जबकि उनकी अचल संपत्ति का मौजूदा बाजार मूल्य 62.36 करोड़ रुपये है। हालांकि, उन पर अलग-अलग बैंकों, व्यक्तियों और वित्तीय संस्थाओं की 27.96 करोड़ रुपये की देनदारी भी है जिसमें उनके द्वारा लिये गये कर्ज शामिल हैं। इस बारहवीं पास उम्मीदवार के नाम 2.03 करोड़ रुपये की सरकारी देनदारी भी है जिसे उन्होंने अपने हलफनामे में "विवादाधीन" बताया है। 

बहरहाल, जिस इंदौर-एक सीट से शुक्ला ने पर्चा भरा, उस सीट पर कांग्रेस ने बुधवार को जारी सूची में प्रीति अग्निहोत्री को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इस घोषणा के फौरन बाद शुक्ला ने यह आरोप लगाते हुए इंदौर-एक सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी कि इस सीट के टिकट को बेच दिया गया। 

हालांकि, महज 24 घंटे के भीतर बदले समीकरणों में कांग्रेस से चुनावी टिकट मिलने के बाद शुक्ला के सुर भी बदल गये हैं। उनके द्वारा पर्चा भरे जाने के बाद संवाददाताओं ने जब उनसे पूछा कि क्या वह "टिकट बिक्री" के अपने पुराने आरोप पर कायम हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, "आरोप तो सब लोग लगाते रहते हैं। मैं पहले अपने कार्यकर्ताओं की भावनाओं में बह गया था।"

बहरहाल, शुक्ला के साथ कांग्रेस की पूर्व में घोषित प्रत्याशी प्रीति अग्निहोत्री के साथ पार्टी के एक अन्य बागी उम्मीदवार कमलेश खंडेलवाल ने भी इंदौर-एक सीट से पर्चा भर दिया है। इस बारे में पूछे जाने पर शुक्ला ने कहा, "हम तीनों एक ही कांग्रेस परिवार के लोग हैं। हम मिल-जुलकर मामला सुलझा लेंगे।" 

इंदौर-एक क्षेत्र में शुक्ला का मुख्य मुकाबला भाजपा के निवर्तमान विधायक सुदर्शन गुप्ता से है। गुप्ता ने भी शुक्रवार को ही इस सीट से बतौर भाजपा उम्मीदवार चुनावी पर्चा भरा। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है