लाइव न्यूज़ :

संजय राउत को अभी रहना होगा सलाखों के पीछे, मुंबई की कोर्ट ने 5 सितंबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 22, 2022 16:03 IST

संजय राउत के जमानत के मामले में सुनवाई करते हुए स्पेशल कोर्ट के जज एमजी देशपांडे ने ईडी के दलीलों को मानते हुए राउत की हिरासत 5 सितंबर तक बढ़ा दी। ईडी ने कोर्ट में कहा कि उसके द्वारा पात्रा चॉल मामले में जांच के कई पहलूओं को खंगालना बाकी है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत रहेंगे जेल में, स्पेशल कोर्ट ने जमानत अर्जी ठुकराते हुए 5 सितंबर तक बढ़ाई हिरासतईडी ने कोर्ट में शिवसेना नेता राउत की जमानत का विरोध करते हुए कहा अभी जांच नहीं हुई है पूरी राज्यसभा सांसद संजय राउत मुंबई की पात्रा चॉल में हुई कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हैं बंद

मुंबई: शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की जमानत याचिका मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने सोमवार को खारिज करते हुए उनकी न्यायिक हिरासत को 5 सितंबर के लिए बढ़ा दिया है। संजय राउत मुंबई की पात्रा चॉल पुनर्विकास से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले में जेल में बंद हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राउत के खिलाफ इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है।

ईडी ने संजय राउत को एक अगस्त को गिरफ्तार किया था। शुरुआत में ईडी की हिरासत में रहने के बाद कोर्ट ने संजय राउत को आठ अगस्त को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था।

धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रहे स्पेशल कोर्ट के जज एमजी देशपांडे ने सोमवार को संजय राउत की हिरासत 5 सितंबर तक इस आधार पर बढ़ा दी क्योंकि ईडी ने कोर्ट में बताया कि उसे पात्रा चॉल मामले में अभी जांच के कई पहलूओं को खंगालना बाकी है। इसलिए राउत को अभी जमानत न दी जाए।

ईडी की जांच में अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक पात्रा 'चॉल' के पुनर्विकास में संजय राउत की पत्नी और अन्य आरोपियों के बीच कथित तौर पर वित्तीय लेनदेन हुआ था। वैसे इस मामले में सीधे तौर पर संजय राउत के बैंक अकाउंट से कोई लेनदेन नहीं हुआ है।

वहीं इस मामले में शिवसेना का आरोप है कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय एजेंसी के जरिये शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत को फंसाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने शिवसेना में एकनाथ शिंदे के बगावत पर सख्ती दिखाई थी और उस मामले में सीधे तौर पर भाजपा को कटघरे में खड़ा किया था।

शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संजय राउत की गिरफ्तारी को केंद्र की साजिश बताते हुए कहा था कि संजय राउत कभी कोई गलत काम नहीं कर सकते हैं और ईडी ने पात्रा चॉल मामले में राउत को "झूठे आरोपों" में फंसा रही है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :संजय राउतप्रवर्तन निदेशालयमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब