लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा को बताया ‘चोर सभा', सत्तारूढ़ विधायकों को कहा 'चोर मंडली', मचा जमकर हंगामा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 1, 2023 15:24 IST

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत द्वारा कथित तौर से सत्तापक्ष के विधायकों को ‘चोर मंडली’ और विधानसभा को 'चोर सभा' कहे जाने पर महाराष्ट्र विधानसभा में जबरदस्त शोर-शराबा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा और सत्तापक्ष के विधायकों के बारे में की आपत्तिजनक टिप्पणीराउत ने सत्तापक्ष के विधायकों को ‘चोर मंडली’ और विधानसभा को 'चोर सभा' कहासंजय राउत के बयान की न केवल सत्ता पक्ष बल्कि विपक्षी सदस्यों ने भी जमकर आलोचना की

मुंबई: राज्यसभा सांसद और उद्धव शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा और सत्तापक्ष के विधायकों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। संजय राउत द्वारा बीते मंगलवार को कथित तौर से सत्तापक्ष के विधायकों को ‘चोरमंडली’ और विधानसभा को 'चोर सभा' कहे जाने पर महाराष्ट्र विधानसभा में जबरदस्त शोर-शराबा हुआ।

राउत के बयान की आलोचना न केवल सत्ताधारी भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट के विधायकों ने की बल्कि उन्हें विपक्षी सदस्यों की भी आलोचना का शिकार होना पड़ा। जानकारी के अनुसार सांसद संजय राउत के विवादित बयान पर बुधवार को उस समय हंगामा हुआ, जब मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार ने इसे निचले सदन की कार्यवाही में उठाया।

उन्होंने कहा कि सदन में मौजूद एक दल के सांसद द्वारा इस विधानसभा के तमाम सदस्यों को चोर कहा जा रहा है। यह न केवल विधायकों बल्कि पूरे महाराष्ट्र का अपमान है।

इस विवाद ने तब ज्यादा तूल पकड़ लिया, जब भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि उन्होंने राज्यसभा सदस्य संजय राउत के इस विवादित टिप्पणी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से इसे स्वीकार करने का आग्रह किया है।

लेकिन बात सिर्फ सत्ता पक्ष के विधायकों तक ही नहीं रूकी, मामले में नेता प्रतिपक्ष और एनसीपी नेता अजीत पवार ने भी कहा कि संजय राउत द्वारा दिया गया बयान न केवल अशोभनीय है बल्कि इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार भी नहीं किया जा सकता है। वहीं  कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने भी राउत के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और वो भी ऐसे नेता से जो स्वयं राज्यसभा के सांसद हैं।

थोराट ने कहा कि संजय राउत द्वारा वास्तव में क्या कहा गया है, इसकी जांच होनी चाहिए और साथ में सभी को सदन की गरिमा के प्रति सावधान रहना चाहिए। 

संजय राउत के इस विवादित बयान के कारण मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के विधायकों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। जिसके कारण विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को 10 मिनट के लिए तीन बार सदन को स्थगित करना पड़ा। उसके बाद पीठासीन अधिकारी योगेश सागर ने भी दो बार 20 मिनट और 30 मिनट के लिए सदन को स्थगित करना पड़ा।

टॅग्स :संजय राउतएकनाथ शिंदेBJPउद्धव ठाकरेकांग्रेसUddhav ThackerayNCPCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो