लाइव न्यूज़ :

शिवसेना का दावा, मुख्यमंत्री होगा हमारा, बदलने जा रही है महाराष्ट्र की राजनीति और चेहरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2019 10:18 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने संकेत दिए कि वह शिवसेना के साथ ढाई-ढाई साल के कार्यकाल बांटने को तैयार है.

Open in App
ठळक मुद्देरद पवार मंगलवार को मुंबई में शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे के सामने प्रस्ताव रख सकते हैं. माना जा रहा है कि सोनिया गांधी महाराष्ट्र में गैरभाजपा सरकार बनाने के पक्ष में हैं, पर पवार पर ही पूरी रणनीतिक और अमल की जिम्मेदारी है.

महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर राजनीतिक तनाव कायम है. इस बीच मुंबई में शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से होगा. उन्होंने कहा, महाराष्ट्र का चेहरा और राजनीति बदल रही है, आप देखेंगे। जिसे आप 'हंगामा' कहते हैं, वह 'हंगामा' नहीं है, बल्कि न्याय और अधिकारों की लड़ाई, जीत हमारी होगी.

शिवसेना को ढाई-ढाई साल के फार्मूले का प्रस्ताव देगी NCP

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने संकेत दिए कि वह शिवसेना के साथ ढाई-ढाई साल के कार्यकाल बांटने को तैयार है. इस बारे में पार्टी के मुखिया शरद पवार मंगलवार को मुंबई में शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे के सामने प्रस्ताव रख सकते हैं. दरअसल, सोमवार को राकांपा नेता शरद पवार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और उसके बाद मुंबई लौट गए.

पवार ने कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी को महाराष्ट्र में गैरभाजपा सरकार के गठन को लेकर सभी फार्मूलों से अवगत करवाया है. उन्होंने कहा, ''शिवसेना या उद्धव ठाकरे ने राकांपा से समर्थन के लिए कोई औपचारिक बातचीत नहीं की है.'' माना जा रहा है कि उन्होंने यह कहकर उद्धव ठाकरे को राकांपा से औपचारिक बातचीत करने का संकेत दिया है.

सूत्रों का कहना है कि संभवत: सोनिया गांधी ने पवार को कुछ सुझाव दिए हैं, उसके मुताबिक वे मुंबई लौटकर प्रदेश स्तर के राकांपा-कांग्रेस के नेताओं से बातचीत करने के बाद उद्धव ठाकरे से भी आज अनौपचारिक बातचीत करेंगे. अगर इस फार्मूले पर सहमति बनती दिखी, तो वे सोनिया गांधी को दिल्ली आकर अवगत करवाएंगे. तब दोनों पार्टियां संयुक्त रणनीति से आगे बढ़ेंगी.

माना जा रहा है कि सोनिया गांधी महाराष्ट्र में गैरभाजपा सरकार बनाने के पक्ष में हैं, पर पवार पर ही पूरी रणनीतिक और अमल की जिम्मेदारी है.

पार्टी का नामकितनी सीटों पर मिली जीत (कुल 288 सीटें)
भारतीय जनता पार्टी105
शिवसेना56
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी54
इंडियन नेशनल कांग्रेस    44
निर्दलीय13
बहुजन विकास अघाड़ी03
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन02
प्रहर जनशक्ती पक्ष02
समाजवादी पार्टी02
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) 01
जन सुराज्य शक्ति 01
क्रांतिकारी शेतकरी पार्टी01
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना01
राष्ट्रीय समाज पक्ष01
स्वाभिमानी पक्ष01
पीजैन्ट्स एण्ड वर्कर्स पार्टी ऑफ इण्डिया01

 

टॅग्स :शिव सेनाउद्धव ठाकरेशरद पवारआदित्य ठाकरेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’