'अंडरवर्ल्ड की तरह चलाया जा रहा है महाराष्ट्र को, शिंदे-फड़नवीस गिरोह का कर रहे नेतृत्व", बोले संजय राउत

By भाषा | Published: April 6, 2023 05:01 PM2023-04-06T17:01:57+5:302023-04-06T17:11:15+5:30

संजय राउत ने दावा करते हुए कहा है कि ‘‘ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और सीबीआई का राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ दुरुपयोग किया जा रहा है। भाजपा की ‘वाशिंग मशीन’ में साफ होने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।’’

Sanjay Raut said Maharashtra is being run like an underworld Shinde-Fadnavis is leading the gang | 'अंडरवर्ल्ड की तरह चलाया जा रहा है महाराष्ट्र को, शिंदे-फड़नवीस गिरोह का कर रहे नेतृत्व", बोले संजय राउत

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsमहाराष्ट्र को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र को अंडरवर्ल्ड की तरह चलाया जा रहा है। राउत की माने तो शिंदे-फड़नवीस इस गिरोह का नेतृत्व कर रहे है।

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि राज्य को अंडरवर्ल्ड की तरह चलाया जा रहा है, जैसा कभी मुंबई में संचालित होता था। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के प्रमुख सहयोगी राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया जा रहा है और ‘‘मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपना-अपना गिरोह चला रहे हैं।’’ 

संजय राउत ने क्या कहा

राउत ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ‘‘यह (एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस शासन) कोई सरकार नहीं है। राज्य को अंडरवर्ल्ड की तरह चलाया जा रहा है, जैसा कभी ठाणे और मुंबई से संचालित होता था। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपने-अपने गिरोह चला रहे हैं।’’ बता दें कि उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को 14 राजनीतिक दलों द्वारा विपक्ष के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के मनमाने इस्तेमाल का आरोप लगाने संबंधी याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। 

ईडी और सीबीआई के लिए क्या बोले राउत

इससे जुड़े सवाल पर राउत ने कहा कि शीर्ष अदालत के आदेश के बाद भारतीय जनता पार्टी जिस तरह से जश्न मना रही है, वह उनकी खुशी को प्रदर्शित करता है। उन्होंने दावा किया, ‘‘ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और सीबीआई का राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ दुरुपयोग किया जा रहा है। भाजपा की ‘वाशिंग मशीन’ में साफ होने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।’’ 

‘‘वॉशिंग मशीन’’ का संदर्भ अक्सर भाजपा के विरोधियों द्वारा दिया जाता है, जो दावा करते हैं कि केंद्रीय एजेंसियों की जांच का सामना कर रहे विपक्षी दलों के नेता जब भाजपा में शामिल हो जाते हैं, तो उनके खिलाफ या तो जांच रोक दी जाती है या उन्हें क्लीनचिट दे दी जाती है। 
 

Web Title: Sanjay Raut said Maharashtra is being run like an underworld Shinde-Fadnavis is leading the gang

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे