लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी पेरारिवलन संग स्टालिन की मुलाकात पर बोले संजय राउत- ये हमारी संस्कृति नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 25, 2022 14:16 IST

शिवसेना सांसद संजय राउत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी एजी पेरारिवलन संग स्टालिन की मुलाकात पर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि अगर सीएम अपने हत्यारों को बधाई देते हैं, तो मुझे लगता है कि यह हमारी संस्कृति नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देएजी पेरारिवलन से अपनी मुलाकात को लेकर एमके स्टालिन ट्वीट भी किया था। शिवसेना सांसद संजय राउत का कहना है कि ये हमारी संस्कृति नहीं है।

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को एजी पेरारिवलन से मुलाकात के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर निशाना साधा। बता दें कि पेरारिवलन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषियों में से एक था। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने पेरारिवलन को रिहा किया है। पहले ही 30 साल जेल में काट चुके पेरारिवलन के रिहाई का आदेश आने के बाद स्टालिन ने उससे मुलाकात की थी। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पेरारिवलन से स्टालिन की मुलाकात पर संजय राउत ने कहा, "तमिलनाडु की राजनीति सभी जानते हैं। राजीव गांधी राष्ट्र के नेता थे। उन्होंने खुद को बलिदान कर दिया। तमिलनाडु में उनकी हत्या कर दी गई। अगर सीएम अपने हत्यारों को बधाई देते हैं, तो मुझे लगता है कि यह हमारी संस्कृति नहीं है। अगर कोई इस तरह एक नया आयाम गढ़ता है, तो यह देश के लिए सही आदर्श नहीं है।" 

बताते चलें कि एजी पेरारिवलन से अपनी मुलाकात को लेकर एमके स्टालिन ट्वीट भी किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं भाई पेरारिवलन से मिला, जो 30 साल से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद लौटा है। मैंने भाई पेरारिवलन और (उनकी मां) अर्पुथम्मल को अपने लिए एक गृहस्थ जीवन स्थापित करने और खुशी से रहने के लिए कहा।" वहीं, पेरारीवलन ने रिहाई में मदद करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया था।

हालांकि, कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बेहद दुखी है। कांग्रेस के संचार प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा था, "आतंकवाद और एक प्रधानमंत्री की हत्या के दोषियों को अगर इस तरह रिहा किया जा रहा है, तो इस देश में कानून की अखंडता को कौन बनाए रखेगा?" सुरजेवाला ने केंद्र पर आतंकवाद पर दोहरापन और दोगली बोलने का आरोप लगाते हुए भी निशाना साधा था।

टॅग्स :संजय राउतएमके स्टालिनTamil Naduराजीव गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप