लाइव न्यूज़ :

अडानी मुद्दे पर शरद पवार के बयान पर संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 8, 2023 12:03 IST

शरद पवार ने कहा था कि अडानी मामले की जेपीसी की जांच की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा था सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति प्रासंगिक मुद्दों की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने कहा था कि अडानी मामले की जेपीसी की जांच की कोई जरूरत नहीं है।पवार के बयान पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी।

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि शरद पवार ने कहा कि विपक्ष जेपीसी की मांग कर रहा है लेकिन इससे कुछ नहीं निकलेगा क्योंकि संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का अध्यक्ष भाजपा का होगा...अडानी को लेकर टीएमसी, एनसीपी की अपनी राय है लेकिन इससे विपक्षी एकता प्रभावित नहीं होगी। इससे पहले शरद पवार ने कहा था कि अडानी मामले की जेपीसी की जांच की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने ऐसा इसलिए कहा था सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति प्रासंगिक मुद्दों की जांच कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में अडानी समूह को निशाना बनाया गया था। एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में शरद पवार ने ऐसी कई बातें कहीं जो कांग्रेस के बयानों और मांगों के उलट है। शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस जेपीसी की मांग कर रही है जिसमें सत्ता पक्ष के ही लोगों की बहुमत होगी। 

उन्होंने ये भी कहा कि ऐसे में सच्चाई कैसे सामने आएगी, आशंकाएं हो सकती हैं। एक बार जब सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के लिए एक समिति गठित कर चुका है, तो जेपीसी (जांच) की कोई आवश्यकता ही नहीं थी। समिति को दो महीने में रिपोर्ट देने को कहा गया है। इंटरव्यू के एक दिन बाद पवार ने शनिवार को कहा कि यह सच है कि एनसीपी उन विपक्षी दलों में से एक है जो संसद में अडानी मुद्दे पर जेपीसी की मांग में शामिल हो गए हैं।

अडानी मुद्दे पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि मेरी पार्टी ने जेपीसी का समर्थन किया है लेकिन मुझे लगता है कि जेपीसी में सत्ताधारी दल का वर्चस्व होगा और इसलिए सच्चाई सामने नहीं आएगी इसलिए मुझे लगता है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी वाला पैनल सच्चाई को सामने लाने का एक बेहतर तरीका है।

टॅग्स :संजय राउतशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए