लाइव न्यूज़ :

शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने की मुलाकात, संजय राउत बोले- सरकार मजबूत, विरोधी हो जाएं क्वारंटाइन

By गुणातीत ओझा | Updated: May 26, 2020 11:23 IST

कोरोना महामारी के बीच महाराष्ट्र में सियासत गरमाई हुई है। श्रमिकों के लिए चली स्पेशल ट्रेनों पर राजनीति तेज हो गई। इस बीच शिवसेना और भाजपा के नेता एक दूसरे पर बयानबाजी करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना महामारी के बीच महाराष्ट्र में सियासत गरमाई हुई है। श्रमिकों के लिए चली स्पेशल ट्रेनों पर राजनीति तेज हो गई।भाजपा पर हमला करते हुए संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की सरकार पूरी तरह से मजबूत है और इसको लेकर चिंता की बात नहीं है।

मुंबई। कोरोना महामारी के बीच महाराष्ट्र में सियासत गरमाई हुई है। श्रमिकों के लिए चली स्पेशल ट्रेनों पर राजनीति तेज हो गई। इस बीच शिवसेना और भाजपा के नेता एक दूसरे पर बयानबाजी करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस कड़ी में शिवसेना सांसद संजय राउत भी कूद पड़े हैं। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की सरकार पूरी तरह से मजबूत है और इसको लेकर चिंता की बात नहीं है। बता दें कि बीते दिनों महाराष्ट्र में भाजपा के नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था और कोरोना से लड़ाई में फेल होने का आरोप लगाया था।

संजय राउत ने मंगलवार सुबह कई ट्वीट करते हुए लिखा कि शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने कल मातोश्री पर मुलाकात की। दोनों नेताओं ने एक घंटे से अधिक तक बात की, अगर कोई खबर फैला रहा है कि महाराष्ट्र की सरकार संकट में है तो उसके पेट में दर्द है। हमारी सरकार मजबूत है और चिंता की कोई बात नहीं है।

शिवसेना सांसद की ओर से लिखा गया कि विपक्षी पार्टियों ने महाराष्ट्र सरकार का बायकॉट करने का आह्वान किया है. मैं कहना चाहता हूं कि विरोधियों को क्वारटीन में जाना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर करने के सभी प्रयासों को विफल कर दिया जाएगा। जय महाराष्ट्र!

बताते चलें कि संजय राउत केंद्र सरकार पर भी हमलावर हो चुके हैं। इससे पहले श्रमिक स्पेशल ट्रेनों पर छिड़ी सियासत में संजय राउत और रेल मंत्री पीयूष गोयल के बीच ट्विटर पर जंग जारी थी। जहां श्रमिक ट्रेनों को लेकर दोनों की ओर से दावे किए जा रहे थे। पीयूष गोयल ने बीते दिनों ट्विटर पर ही उद्धव सरकार से श्रमिकों की लिस्ट मांगी और कहा कि रेलवे ट्रेनों का बंदोबस्त कर रही है।

जवाब में संजय राउत की ओर से कहा गया कि हमने लिस्ट दी है लेकिन ट्रेन जहां जानी चाहिए वहां पर ही पहुंचनी चाहिए। गोरखपुर की ट्रेन को ओडिशा मत पहुंचा देना। इसके अलावा भी दोनों नेता लगातार सोशल मीडिया पर बयानबाजी करते नज़र आए।

टॅग्स :श्रमिक स्पेशल ट्रेनप्रवासी मजदूरमहाराष्ट्रसंजय राउतउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर