लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव बाद संजय निरुपम और अशोक तंवर को मिलेंगे कारण बताओ नोटिस

By शीलेष शर्मा | Updated: October 5, 2019 04:25 IST

पार्टी ने ये संकेत उस समय साफ किये जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से विधायक अदिति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देबगावती तेवर वाले नेताओं के खिलाफ कांग्रेस ने कड़ी कार्यवाही करने का फैसला किया है. महाराष्ट्र और हरियाणा में बगावत पर उतारू संजय निरुपम और अशोक तंवर को चुनाव खत्म होते ही कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे.

बगावती तेवर वाले नेताओं के खिलाफ कांग्रेस ने कड़ी कार्यवाही करने का फैसला किया है. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र और हरियाणा में बगावत पर उतारू संजय निरुपम और अशोक तंवर को चुनाव खत्म होते ही कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे.

पार्टी ने ये संकेत उस समय साफ किये जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से विधायक अदिति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया.

अदिति सिंह ने कांग्रेस व्हिप का उल्लंघन करते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में ना केवल हिस्सा लिया बल्कि प्रियंका गांधी के दो अक्टूबर को हुए सद्भावना मार्च में भी शिरकत नहीं की.

संजय निरुपम को लेकर कांग्रेस ने आज कड़ा रुख अपनाते हुए पार्टी के प्रवक्ता मनीष तिवारी  ने सलाह दी कि वह संयम में रहें और षडयंत्र की कहानी जैसे बयानों से अपने को दूर रखें. उन्होंने पूछा कि निरुपम ने समय रहते अपनी बात क्यों नहीं उठाई जो आज उठा रहे हैं. जो कुछ वो कर रहे हैं उसका खामियाजा उन्हें उठाना होगा. वह अपनी कल्पनाओं पर लगाम लगाएं और ख्याली पुलाव ना पकायें.

उन्होंने कहा कि निरुपम और तंवर को आत्मचिंतन करने की जरुरत है क्योंकि जो कुछ वो कर रहे हैं उससे पार्टी को नुकसान हो रहा है और विरोधी ताकतों को उसका फायदा.

महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव होने के कारण फिलहाल पार्टी नेतृत्व ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहता जिससे कार्यकर्ताओं के बीच बिखराव की स्थिति बने. नतीजा पार्टी ने चुनाव के बाद इन नेताओं के विरुद्ध कार्यवाही करने की रणनीति बनाई है.

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019संजय निरुपमकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी