लाइव न्यूज़ :

आरक्षण की मांग करने वाले विभिन्न समुदायों के आंदोलनों को हवा दे रहा है संघ परिवार: सिद्धारमैया

By भाषा | Updated: February 14, 2021 20:30 IST

Open in App

बेंगलुरु, 14 फरवरी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार को आरोप लगाया कि संघ परिवार के नेता विभिन्न वर्गों के आरक्षण की मांग को लेकर उनके आंदोलनों को बढ़ावा दे रहे हैं।

कर्नाटक में विभिन्न समुदायों ने अपने संतों के नेतृत्व में अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के तौर पर आरक्षण और वर्गीकरण की मांग करते हुए अपने आंदोलन तेज कर दिये हैं।

कांग्रेस नेता ने कई ट्वीट करके लोगों को सलाह दी कि वे ‘‘समाज में टकराव उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे संघ परिवार के जाल में न फंसें।’’

सिद्धारमैया ने कहा, ‘‘हमेशा आरक्षण के विरोध में रहने वाली भाजपा के नेताओं का विभिन्न समुदायों के लिए आरक्षण की मांग क्या वास्तविक है? या यह सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष को भ्रमित करने की एक और राजनीतिक रणनीति है?’’

पंचमसाली लिंगायत, वाल्मीकि, कुरुबा और इदिगास जैसे विभिन्न समुदायों ने सरकारी नौकरियों और अन्य क्षेत्रों में अधिक आरक्षण की अपनी मांग तेज कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई