लाइव न्यूज़ :

Sandeshkhali Unrest: पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, लाठीचार्ज की चपेट में आए प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार

By अंजली चौहान | Updated: February 14, 2024 15:13 IST

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजमूदार पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया जिसमें वह घायल हो गए हैं।

Open in App

Sandeshkhali Unrest: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, पुलिस लाठीचार्ज में घायल हो गए हैं। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा जिसकी चपेट में आने से मजमूदार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें फिलहाल अस्पताल ले जाया जा रहा है। 

गौरतलब है कि यह संघंर्ष तब शुरू हुआ जब पार्टी कार्यकर्ता संदेशखाली में प्रवेश करने से रोके जाने के बाद पुलिस कर्मियों से भिड़ गए, जहां महिलाएं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शाजहां शेख और उनके सहयोगियों द्वारा उनके खिलाफ किए गए कथित अत्याचारों को लेकर आंदोलन कर रही हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले दिन में, बंगाल पुलिस ने सुकांत मजूमदार को उत्तर 24 परगना जिले के ताकी में एक गेस्ट हाउस से बाहर निकलने से रोक दिया। भाजपा नेताओं को संदेशखाली की ओर जाने से रोकने के लिए भारी पुलिस तैनाती की गई, जहां धारा 144 लागू कर दी गई है।

हालाँकि, भाजपा नेताओं ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया और संदेशखाली की ओर अपना मार्च जारी रखा, जिससे पुलिस के साथ झड़प हुई।

जानकारी के अनुसार, यह घटनाक्रम संदेशखाली से लगभग 40 किमी दूर बशीरहाट में निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के प्रयासों के बाद पुलिस कर्मियों और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प के एक दिन बाद आया है। संदेशखाली बशीरहाट पुलिस जिले के अंतर्गत आता है।

झड़प तब हुई जब भाजपा ने घोषणा की कि उसके नेता संदेशखाली की स्थिति के विरोध में बशीरहाट के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय का घेराव करेंगे।

सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में पार्टी ने एसपी कार्यालय तक मार्च करते हुए पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस के साथ झड़प हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। 

टॅग्स :West Bengal BJPपश्चिम बंगालPoliceMamta Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम