लाइव न्यूज़ :

वाघा सीमा पर समझौता एक्सप्रेस का पड़ा है डिब्बा, भारत ने पाकिस्तान से कहा-वापस करो, जानिए कारण

By भाषा | Updated: January 14, 2020 17:53 IST

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधान निरस्त होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा रद्द कर दी गयी थी। रेलवे अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद से इस संबंध में अनुरोध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के अधिकारियों से कहा है कि जितना जल्दी हो सके वह ट्रेन के हमारे डिब्बे लौटाए।न के डिब्बों को अंतिम बार आठ अगस्त 2019 को इस्तेमाल किया गया था।

भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह वाघा पर पिछले पांच महीने से पड़े समझौता एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों को लौटाए।

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधान निरस्त होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा रद्द कर दी गयी थी। रेलवे अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद से इस संबंध में अनुरोध किया है।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमारे (रेलवे) अनुरोध पर विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के अधिकारियों से कहा है कि जितना जल्दी हो सके वह ट्रेन के हमारे डिब्बे लौटाए।” ट्रेन के डिब्बों को अंतिम बार आठ अगस्त 2019 को इस्तेमाल किया गया था जब पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वाघा सीमा पर समझौता एक्सप्रेस ट्रेन रोक दी थी, जिसके कारण 117 यात्री फंस गए थे।

ट्रेन को अपराह्न 12.30 पर अटारी पहुंचना था लेकिन वह शाम 5.15 बजे पहुंची जब भारतीय रेल ने ट्रेन और अपने यात्रियों को वाघा सीमा से अटारी लाने के लिए अपना इंजन, चालक दल के सदस्यों और सुरक्षाकर्मियों को भेजा था। गौरतलब है कि समझौता एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए दोनों देश छह महीने के अंतराल पर एक दूसरे के रेल के डिब्बों का इस्तेमाल करते हैं।

पाकिस्तान के डिब्बे जनवरी से जून तक प्रयोग होते हैं और भारतीय रेल के डिब्बे जुलाई से दिसंबर तक इस्तेमाल किए जाते हैं। सामान्यतः ट्रेन के डिब्बे उसी दिन या एक रात के बाद लौटा दिए जाते हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत के डिब्बे पाकिस्तान में पांच महीने से फंसे हुए हैं। शिमला समझौते के बाद जुलाई 1976 में समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की शुरुआत हुई थी। 

टॅग्स :धारा ३७०पाकिस्तानजम्मू कश्मीरमोदी सरकारभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं