यूपी चुनावः सांड के हमले में मौत तो सपा सरकार देगी 5 लाख का मुआवजा, अखिलेश यादव का ऐलान, सोशल मीडिया पर मीम्स
By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 29, 2021 14:09 IST2021-12-29T13:41:38+5:302021-12-29T14:09:33+5:30
यूपी विधानसभा चुनाव से महज कुछ महीने पहले, सपा ने राष्ट्रीय लोक दल और उत्तर प्रदेश में कई छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन किया है।

सभी व्यक्तियों के परिवारों को मुआवजा देने का वादा किया।
लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ऐलान किया है। सांडों के हमले में मारे गए सभी व्यक्तियों के परिवारों को मुआवजा देने का वादा किया। एसपी ने कथित तौर पर सड़क दुर्घटनाओं में मरने वाले साइकिल चालकों के लिए मुआवजे का भी वादा किया है।
पार्टी ने आश्वासन दिया, ''सांडों की लड़ाई में किसी व्यक्ति की मौत होने पर 5 लाख रुपये का मुआवजा सपा सरकार देगी।'' राज्य विधानसभा चुनाव से महज कुछ महीने पहले, सपा ने राष्ट्रीय लोक दल और उत्तर प्रदेश में कई छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन किया है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 28, 2021
पार्टी की विजय यात्रा के दौरान उन्नाव में एक सभा को संबोधित करते हुए यादव ने भाजपा पर भी निशाना साधा। यह तर्क देते हुए कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने भ्रामक दावे किए थे। उत्तर प्रदेश में सोमवार को कारोबारी पीयूष जैन की गिरफ्तारी के बाद से सियासी घमासान शुरू हो गया है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 28, 2021
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी की सरकार बनने पर खेती, घरेलू इस्तेमाल और उद्योगों के लिए सस्ती दरों पर बिजली दी जाएगी।
सपा प्रमुख ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘सपा सरकार में एटा व अन्य जिलों में प्रस्तावित बिजली के कारखाने अगर बन गये होते तो आज उत्तर प्रदेश के लोगों को देश की सबसे महंगी बिजली नहीं खरीदनी पड़ती।'' उन्होंने ट्वीट में कहा कि सपा की सरकार बनने पर खेती, घरेलू इस्तेमाल और उद्योगों को नियमित और सस्ती दरों पर बिजली दी जाएगी।
सोशल मीडिया पर लोगों ने मजे भी लिए। एक यूजर ने लिखा है कि और अगर सांड से लड़ने पर इंसान जीत गया तो ? एक यूजर ने बाहुबली के तुलना की है। भल्लाल देव और सांडों की लड़ाई का जिक्र किया है। लोगों ने कहा ये तर्क कहां तक ठीक है।
द स्किन डॉक्टर लिखते हैं, “अद्भुत। मेरी बचपन से ही प्रबल इच्छा थी कि सांड से लड़ूँ क्योंकि इसके अलावा जीवन में और करने को है भी क्या! किंतु डरता था कि कहीं कुछ मृत्यु हुई तो मेरे बाद परिवार का क्या होगा। इस घोषणा से अखिलेश भैया ने मेरी दुविधा दूर कर दी है। सपा सरकार आते ही मेरी सांड से भिड़ंत निश्चित है।”
@SaffronScout@Panther7112@N10nit@Soviet_ICBM009@SGOperator@ilyushin_76md@AnirudhGBpic.twitter.com/bOOAw8NxqU
— Mr. Thakur (@RogerThatCyborg) December 28, 2021
और अगर सांड से लड़ने पर इंसान जीत गया तो ?
— Mayank jhunjhunwala (@ambitiousmayank) December 28, 2021
सांड👇 pic.twitter.com/WEpIP9tyUh
— $K🥏 (@SK011790) December 28, 2021
2022 के चुनाव में अखिलेश यादव का सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा 'सांड' है।
— Prashant Umrao (@ippatel) December 28, 2021
क्योकि गाय ही नही बचेगी कसाईयो द्वारा इसकी सरकार में तो सांड भी नही रहेगा।।
— सत्यमेव जयते। (@anilrai001) December 28, 2021
लेते रहना मुआवज़ा।।
क्या अखण्ड बुद्धिमान व्यक्ति हैं और इसको वोट देने वाले।। https://t.co/A8oZDzr8ef
Breaking:-- समाजवादी पार्टी के सांड से लड़कर मौत होने पर मुआवजा वाली योजना पर भड़के संजय सिंह। कहा, IPC की धारा केजरीवाल MC के तहत दर्ज करायेंगे मानहानि का मुकदमा। pic.twitter.com/n1PggUAHJM
— BC News (@BC_News_) December 28, 2021