लाइव न्यूज़ :

आजमगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई थी 13 लोगों की मौत, पुलिस का आरोप, सपा विधायक रमाकांत यादव हैं मास्टरमाइंड, अदालत ने दी 14 दिन की रिमांड

By शिवेंद्र राय | Updated: July 30, 2022 17:16 IST

आजमगढ़ के माहुल में हुए शराब कांड की जांच में सपा विधायक रमाकांत यादव का नाम मास्टरमाइंड के रूप में सामने आया है। इसी साल फरवरी में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हुई थी। आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया है कि पुलिस को रमाकांत यादव की 14 दिनों की रिमांड मिल गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा विधायक रमाकांत यादव निकले आजमगढ़ शराब कांड के मास्टरमाइंडजहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हुई थीपुलिस को मिली 14 दिनों की रिमांड

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के फूलपुर-पवई विधान सभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव का नाम आजमगढ़ के माहुल में हुए शराब कांड के मास्टरमाइंड के रूप में आया है। पुलिस की विवेचना में पुष्टि होने के बाद अदालत ने जेल में बंद विधायक रमाकांत यादव को 14 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस को रमाकांत यादव की 14 दिनों की रिमांड मिल गई है और अब उनसे पूछताछ की जाएगी। इस मामले में अब तक छह आरोपियों पर रासुका और 13 पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। मामले में अपना नाम आने के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा था कि चुनाव के समय उनके खिलाफ साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है। नकली शराब आजमगढ़ जिले के अहिरौला इलाके में रंगेश यादव की देशी शराब की दुकान से खरीदी गई थी।

क्या है माहुल शराब कांड

आजमगढ़ के माहुल में इस साल फरवरी महीने में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई थी। जहर के असर से कई लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई थी। जिस दुकान से जहरीली शराब बेची गई थी वह रमाकांत यादव के भांजे रंगेश की थी। इस मामले में पुलिस ने रंगेश सहित 25 लोगों को गिरफतार किया था। छानबान के दौरान इस बात के साक्ष्य मिले की घटना के मास्टरमाइंड बाहुबली विधायक रमाकांत यादव थे।

कौन हैं रमाकांत यादव

रमाकांत यादव की पहचान बाहुबली नेता की है। रमाकांत यादव वर्तमान में फूलपुर-पवई विधान सभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। अपने राजनीतिक जीवन में रमाकांत यादव सपा, बसपा और भाजपा तीनों पार्टियों में रह चुके हैं। रमाकांत यादव पांच बार विधायक और  चार बार आजमगढ़ सीट से सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। फिलहाल जेल में बंद रमाकांत यादव पर सात मुकदमे दर्ज हैं। माहुल जहरीली शराब में मास्टरमाइंड के रुप में चिन्हित होने के बाद रमाकांत यादव के लिए जल्द जेल से बाहर आना आसान नहीं होगा।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीAzamgarh Police of Uttar Pradeshआजमगढ़शराबliqueur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब