Samajwadi Party LS polls 2024: श्याम लाल पाल होंगे नए अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव के बीच सपा में बदलाव

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 6, 2024 01:52 PM2024-05-06T13:52:14+5:302024-05-06T14:36:49+5:30

Samajwadi Party LS polls 2024: तीसरे चरण के तहत मंगलवार को उत्तर प्रदेश की संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीट पर मतदान होगा।

Samajwadi Party LS polls 2024 Shyam Lal Pal new up president changes in SP amid Lok Sabha elections | Samajwadi Party LS polls 2024: श्याम लाल पाल होंगे नए अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव के बीच सपा में बदलाव

akhilesh yadav

Highlights 100 उम्मीदवारों के भाग्य के फैसले का अधिकार 1.88 करोड़ मतदाताओं के पास होगा।एक करोड़ से अधिक पुरुष मतदाता और 87 लाख से अधिक महिला मतदाता शामिल हैं।मैनपुरी सीट से डिंपल यादव फिर से जीत के लिए प्रयास कर रही हैं।

Samajwadi Party LS polls 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने कई बदलाव किया है। समाजवादी पार्टी ने श्याम लाल पाल को अपनी उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बदलाव किया है। अभी तक नरेश उत्तम देख रहे थे। समाजवादी पार्टी (सपा) ने फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सपा ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया, "श्याम लाल पाल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि नरेश उत्तम पटेल फतेहपुर लोकसभा सीट पर बतौर उम्मीदवार चुनाव में व्यस्त हैं, लिहाजा पाल को पार्टी को मजबूत करने के लिए नियुक्त किया गया है। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पटेल ने खुद को प्रदेश अध्यक्ष पद से मुक्त करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा था।

चौधरी ने कहा, ''उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है और पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वर्तमान में पाल पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर थे।'' उन्होंने कहा कि पाल प्रयागराज के एक कॉलेज में प्रधानाध्यापक रह चुके हैं। वह पहले पार्टी की पाल महासभा से जुड़े थे और एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता हैं। नेतृत्व में पार्टी को सांप्रदायिक ताकतों का मुकाबला करने के लिए एक नई ऊर्जा मिलेगी।

कल उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत वोट डाले जाएंगे। 10 सीट के लिए मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। तीसरे चरण के तहत मंगलवार को उत्तर प्रदेश की संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीट पर मतदान होगा। इस चरण में 100 उम्मीदवारों के भाग्य के फैसले का अधिकार 1.88 करोड़ मतदाताओं के पास होगा। इनमें एक करोड़ से अधिक पुरुष मतदाता और 87 लाख से अधिक महिला मतदाता शामिल हैं।

तीसरे चरण में केंद्रीय मंत्री एस. पी. सिंह बघेल (आगरा), उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह (मैनपुरी) और राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि (हाथरस) की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। लोकसभा चुनाव का यह दौर समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए भी महत्वपूर्ण है जिसमें मैनपुरी सीट से डिंपल यादव फिर से जीत के लिए प्रयास कर रही हैं।

इस सीट पर उन्होंने अपने ससुर और सपा नेता मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी। सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद सीट को फिर से हासिल करने की कोशिश करेंगे। इस सीट पर उन्होंने 2014 में जीत हासिल की थी।

बदायूं लोकसभा सीट से चुनावी शुरुआत कर रहे आदित्य यादव सपा का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट को जीतने के लिए प्रयासरत हैं। वर्ष 2014 में बदायूं सीट पर आदित्य के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव ने जीत हासिल की थी। तीसरे चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहे कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह एटा संसदीय क्षेत्र से ‘हैट्रिक’ बनाने की उम्मीद कर रहे हैं।

English summary :
Samajwadi Party LS polls 2024 Shyam Lal Pal new up president changes in SP amid Lok Sabha elections


Web Title: Samajwadi Party LS polls 2024 Shyam Lal Pal new up president changes in SP amid Lok Sabha elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे