लाइव न्यूज़ :

महंगाई को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज, कहा- आम जनता के जीवनयापन में खड़ी कर दी चुनौती

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 27, 2022 11:36 IST

महंगाई को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा नीत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा की मांग है कि भाजपा सरकार मुंह न छुपाए, बल्कि जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने कहा कि थाली से लेकर रोजी-रोजगार, काम-कारोबार, परिवहन, आवागमन, दवाई, पढ़ाई सब कुछ महंगाई से बुरी तरह प्रभावित है।बजट पर यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा नीत सरकार के पिछले पांच साल में जनता को सिर्फ धोखा मिला है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव शुक्रवार को योगी सरकार पर तंज कसते हुए नजर आए। उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने इस सिलसिले में ट्वीट करते हुए लिखा। "यूपी में भाजपा सरकार जनित महंगाई ने आम जनता के जीवनयापन में चुनौती खड़ी कर दी है।"

ये है सपा की मांग

उन्होंने आगे लिखा, "थाली से लेकर रोजी-रोजगार, काम-कारोबार, परिवहन, आवागमन, दवाई, पढ़ाई सब कुछ महंगाई से बुरी तरह प्रभावित है। सपा की मांग है कि भाजपा सरकार मुंह न छुपाए, बल्कि जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए।" बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब अखिलेश यादव इस तरह योगी सरकार पर हमलावर होते हुए नजर आए हों। इससे पहले भी वो कई बार तीखे बयान जारी कर चुके हैं।

बजट को बताया 'आंकड़ों का मकड़जाल'

मालूम हो, उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2022—23 के लिए गुरुवार को विधानसभा में पेश बजट को 'आंकड़ों का मकड़जाल' करार देते हुए कहा था कि भाजपा सरकार के इस छठे बजट में सब कुछ घटा है। बजट पर यादव ने कहा, "प्रदेश की भाजपा नीत सरकार के पिछले पांच साल में जनता को सिर्फ धोखा मिला है। उसका यह छठा बजट भी आंकड़ों का मकड़जाल है। यह बजट तो छठा है लेकिन इस बजट में सब कुछ घटा (कम हुआ) है।" 

प्रदेश का सबसे बड़ा बजट हुआ पेश

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ नीत सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट के तहत वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2022—23 के लिये 6,15,518.97 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। यह प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। 

हालांकि अखिलेश ने इसे गलत बताते हुए कहा, "तालियां तो बज रही हैं मगर यह दिल्ली के बजट को जोड़कर बनाया गया बजट है। अब भी सपा सरकार के काम ही दिख रहे हैं। जिस सरकार ने कहा था कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, आज हम 2022 में हैं छठवां बजट पेश हुआ है क्या हमारे किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी?"

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए