लाइव न्यूज़ :

अमित शाह पर सलमान खुर्शीद का पलटवार, कहा- बाटला हाउस एनकाउंटर के बाद मैंने सोनिया गांधी को रोते हुए नहीं देखा

By एएनआई | Updated: April 23, 2019 14:31 IST

सलामन खुर्शीद ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था सोनिया गांधी ने बाटला हाउस एनकाउंटर के बाद सोनिया गांधी रो रही थीं।

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अमित शाह के उस बयान की आलोचना की है जिसमें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि सोनिया गांधी ने बाटला हाउस मुठभेड़ में मारे गये आतंकवादियों के लिए आंसू बहाये लेकिन उन पुलिसकर्मियों के लिये सहानुभूति नहीं दिखायी जिन्होने इस घटना में अपना बलिदान दिया।  

खुर्शीद ने कहा, 'उन्होने देखा होगा, पर मैने नहीं देखा कि सोनिया गांधी रो रही थीं। मैंने कहा था अगर कोई भावुक होकर कहता है, 'मुझे ये मत दिखाओ, सरकार और पुलिस को अपना काम करने दो', आतंकवाद के नाम पर या फिर जब कोई अचानक मर जाता है तो क्या वह इसे आसूं बहाना कहेंगे?'

सलामन खुर्शीद ने साथ ही कहा, 'अगर बीजेपी वाले उसे रोना कहते है तो अभी वे समझ जाएं, रुक जायें। वे अभी बहुत रोएंगे।' 

अमित शाह ने सोमवार को कहा, 'जब बाटला हाऊस में एनकाउंटर हो रहे थे तब सोनिया गांधी आतंकवादियों के लिये आंसू बहा रही थीं। हालांकि, उन्होंने उन पुलिसकर्मियों के लिए आंसू नहीं बहाये जिन्होंने अपनी जान गंवा दी थी। कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए।

बाटला हाऊस ऑपरेशन की घटना 19 सितंबर, 2008 की है। इसमें दिल्ली के जामिया नगर में भारतीय मुजाहिदीन आतंकवादी संगठन के कथित दो आतंकियों को मार गिराया गया था। इस ऑपरेशन में दिल्ली के जामिया नगर में कथित दो आतंकी आतिफ अमीन और मोहम्मद साजिद को मारा गया था। इसके अलावा दो अन्य संदिग्ध सैफ और जीशान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :सोनिया गाँधीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब