लाइव न्यूज़ :

सलमान खान को मिली जमानत, मुंबई पहुंचने पर फैंस ने बोला 'भाई लव यू'

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 7, 2018 15:00 IST

काला हिरण शिकार मामला: सलमान अब कोर्ट की इजाजत के बिना देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। 7 मई को सलमान को फिर से निजी तौर पर अदालत में पेश होने पड़ेगा।

Open in App

जोधपुर, 7 अप्रैल: काला हिरण शिकार मामले में सुपरस्टार सलमान खान को जमानत मिल गई है। सलमान के वकील महेश बोरा ने बताया कि सलमान को  50,000 रुपये के निजी मुचलके और 25,000 रुपये के दो स्योरिटी बॉन्ड पर उन्हें जमानत दे दी है। इस फैसले से सलमान के फैन्स में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। जेल से छूटे सलमान खान सीधे मुंबई पहुंचे। वहां एयरपोर्ट से लेकर सलमान के घर तक उनके फैंस का भारी जमावड़ा लगा रहा। वहां भाई-भाई के नारे भी लगाए गए। फिलहाल सलमान अब कोर्ट की इजाजत के बिना देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। 7 मई को सलमान को फिर से निजी तौर पर अदालत में पेश होने पड़ेगा। वहीं,  विश्नोई समाज सत्र न्यायालय के इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट का रुख कर सकता है।

हालांकि ऐसा कहा जा रहा था कि जजों के तबादले की वजह से सलमान की जमानत चाचिका आज भी टल सकती थी। जज देवेंद्र कुमार जोशी ने सुनवाई के पहले सलमान को सजा देने वाले वकील जज देव कुमार खत्री से भी मुलाकात की थी।

जज जोशी ही सलमान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई की। सलमान खान के वकील और बिश्नोई समाज के वकील का पक्ष सुनने के बाद ही जज जोशी ने यह फैसला सुनाया है। सलमान के वकील में काफी आत्मविश्वास दिख रहा था कि सलमान को बेल मिल जाएगी।  कोर्ट में 10.30 से सुनवाई शुरू हुई थी और 11 बजे तक सुनवाई पूरी हो गई थी। जिसके बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था और लंच के बाद 2 बजे फैसला सुनाया गया। सलमान खान की बहन पिछले चार दिनों से जोधपुर में ही है। आज भी बहन अलवीरा कोर्ट में जाने से पहले मंदिर गईं थी। कोर्ट में भी वह सुनवाई के वक्त मौजूद रही हैं।  

गौरतलब है कि अक्टूबर 1998 में दो काले हिरणों का शिकार करने के मामले में जोधपुर की एक अदालत ने गुरुवार 5 अप्रैल को सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाई थी। अदालत ने सलमान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

यह भी पढ़ें- सलमान खान दोषी करार, एफआईआर से लेकर सजा तक जानें काला हिरण शिकार केस की पूरी टाइमलाइन

6 अप्रैल को सलमान की जमानत याचिक पर सुनवाई करते हुए जोधपुर सेशन कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। बीती रात भी सलमान खान को जोधपुर सेंट्रल जेल में ही बिताना पड़ा।  6 अप्रैल को कोर्ट में सुनवाई के वक्त सलमान की बहन अलवीरा और बॉडीगार्ड शैरा भी मौजूद रहे। सलमान के वकील तमाम दलीलों को देने के बाद भी सलमान का बेल लेने में नाकाम रहे थे। बिश्नोई समाज के वकील महिपाल बिश्नोई ने 6 अप्रैल को कोर्ट में दलील रखी कि चूंकि सलमान को तीन साल से ज्यादा की सजा हुई है तो इसलिए कोर्ट को बेल देने के पहले सीजेएम कोर्ट के रिकॉर्ड देखना चाहिए। जज ने बिश्नोई समाज के वकील की इस दलील को स्वीकार कर लिया था। इसलिए सलमान खान की बेल 6 अप्रैल को टल गई थी।

जोधपुर की स्थानीय अदालत ने काले हिरण के शिकार के लिए अभिनेता सलमान खान को पाँच साल कारावास की सजा सुनायी है। काले हिरण की हत्या मामले में अन्य आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को अदालत ने सबूतो के अभाव में बरी किया है।

टॅग्स :सलमान खानराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए