लाइव न्यूज़ :

सलमान ने शाहरुख के साथ फिल्म करने की संभावना जताई

By भाषा | Updated: December 27, 2021 11:39 IST

Open in App

मुंबई, 27 दिसंबर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने सोमवार को कहा कि ऐसी संभावना है कि वह और उनके करीबी दोस्त सुपरस्टार शाहरुख खान एक साथ एक फिल्म में नजर आएं। ये दोनों कलाकार, उनकी आगामी फिल्मों “टाइगर 3” और “पठान” में पहले की भूमिकाओं से आगे के किरदार निभाते नजर आएंगे।

यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) की "टाइगर 3" जासूसी एक्शन-थ्रिलर फ्रैंचाइज़ी का अगला संस्करण है, जिसमें सलमान और कैटरीना कैफ एजेंट टाइगर और जोया के रूप में अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाते दिखेंगे। फिल्म में इमरान हाशमी भी खलनायक के रूप में नजर आएंगे।

वाईआरएफ शाहरुख अभिनीत एक्शन फिल्म "पठान" का भी निर्माण कर रही है, जिसमें सलमान एक विस्तारित कैमियो भूमिका में होंगे।

ऐसी खबरें हैं कि दोनों फिल्में प्रोडक्शन हाउस के ‘जासूसी जगत’ का हिस्सा हैं जो आखिर में अपने नायकों को एक फिल्म में साथ लाएगा।

अपने पनवेल फार्महाउस के बाहर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान, सलमान ने कहा कि "टाइगर 3" दिसंबर 2022 तक रिलीज़ होगी। साथ ही उन्होंने अपने और शाहरुख के किसी अन्य फिल्म के लिए साथ काम करने की संभावना का संकेत भी दिया।

अभिनेता ने संवाददाताओं से कहा, “हम ‘टाइगर’ और ‘पठान’ में साथ आ रहे हैं। ‘टाइगर 3’ दिसंबर 2022 तक रिलीज होगी, ‘पठान’ उससे पहले रिलीज होगी। तब हो सकता है कि फिर हम दोनों साथ आएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर