लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मोदी सरकार के नक्शेकदम पर उत्तराखंड सरकार, विधायकों की सैलरी में 30% की कटौती

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 12, 2020 14:36 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर त्तराखंड के विधायकों और उनके निर्वाचन क्षेत्र और सचिवीय भत्तों में 30% की कटौती की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 (COVID-19) के 8,356 मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कर दी है।पिछले 24 घंटों में 34 मौतें और 909 नए मामले सामने आए हैं।

देहरादून: कोरोना वायरस (Coronavirus) ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। ऐसी स्थिति में अब उत्तराखंड विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र ने बताया कि महामारी के मद्देनजर राज्य मंत्रिमंडल के फैसले के बाद उत्तराखंड के विधायकों और उनके निर्वाचन क्षेत्र और सचिवीय भत्तों में 30% की कटौती की गई है।

इन राज्यों में कट चुकी है विधायकों की सैलरी

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर अरुणाचल प्रदेश के मंत्रिमंडल ने पहले ही मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों और विधायकों के वेतन में एक साल के लिए 30 प्रतिशत तक की कटौती करने वाले अध्यादेश को मंजूरी दे दी थी। अरुणाचल प्रदेश में इस अध्यादेश को शुक्रवार (10 अप्रैल) को मंजूरी मिली थी। मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने वेतन में कटौती का फैसला किया था, जो एक अप्रैल 2020 से लागू हो चुका है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा था कि वेतन कटौती से जुटाई जाने वाली राशि सरकारी खजाने में जाएगी और इसका इस्तेमाल कोविड-19 महामारी से लड़ने में किया जाएगा।

अरुणाचल प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी विधायकों की सैलरी में कटौती की गई है। यही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) समेत सांसदों की सैलरी में 30% की कटौती की गई है। इसके अलावा राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल भी एक साल तक अपनी सैलरी 30 फीसदी कम लेंगे। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपालों ने ये फैसला स्वैच्छिक रूप से लिया है।

आपको बता दें कि देश में कोविड-19 (COVID-19) के 8,356 मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कर दी है। वहीं, 716 लोग अभी तक इससे ठीक हो चुके हैं तो वहीं 273 मरीजों की इसकी वजह से मृत्यु भी हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 34 मौतें और 909 नए मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तराखण्डमहाराष्ट्रमुंबईकर्नाटकनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब