लाइव न्यूज़ :

गोडसे के वंशज एक बार फिर गांधी को डराने चले हैं, नेशनल हेराल्ड मामले में प्रदर्शन कर रहे हजारों कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर सुरजेवाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2022 14:39 IST

कांग्रेस प्रवक्ता ने अपने एक ट्वीट में लिखा- कायर मोदी सरकार ने केन्द्रीय दिल्ली को छावनी में तबदील कर दिया है। सैंकड़ों पुलिस बैरीयर और हजारों पुलिस के सिपाहियों को लगा क्या साबित कर रहे हैं?

Open in App
ठळक मुद्देरणदीप सुरजेवाला ने कहा, कायर मोदी सरकार ने केन्द्रीय दिल्ली को छावनी में तबदील कर दिया है।सुरजेवाला ने कहा, कायर मोदी सरकार हमें गिरफ्तार करे और हमें आजीवन कारावास दे पर अंग्रेज भी हारा था और मोदी भी हारेगा

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित धनशोधन मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। जांच एजेंसी उनसे पूछताछ कर रही है। राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय से ईडी दफ्तर पहुंचे। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और राहुल गांधी के प्रति अपना समर्थन जताया।

कांग्रेस ने राहुल गांधी की पेशी के मद्देनजर देश भर में ईडी कार्यालयों के बाहर ‘सत्याग्रह’ का फैसला किया था और दिल्ली में भी बड़े पैमाने पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रखी थी। कांग्रेस के यहां प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर पुलिस ने कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और पार्टी मुख्यालय के आसपास धारा 144 लगा दी। मुख्य विपक्षी दल के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ईडी को भाजपा का ‘इलेक्शन मैनेजमेंट डिमार्टमेंट’ करार दिया और आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने कांग्रेस के ‘सत्याग्रह’ को रोकने के लिए नयी दिल्ली के इलाके में अघोषित आपातकाल लगा दिया है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद सुरजेवाला ने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि गोडसे के वंशज एक बार फिर गांधी को डराने चले हैं, ना महात्मा गांधी डरे थे और ना उनके उत्तराधिकारी डरेंगे। सुरजेवाला ने कहा,  अगर इस देश में अखबार के पत्रकारों की तनख्वाह देना, हाउस टैक्स देना, बिजली का बिल देना अपराध है तो हम ये अपराध बार-बार करेंगे। 

कांग्रेस प्रवक्ता ने हिरासत में लिए जाने की तस्वीर साझा करते हुए कहा हि कायर मोदी सरकार हमें गिरफ्तार करे और हमें आजीवन कारावास दे पर अंग्रेज भी हारा था और मोदी भी हारेगा। कांग्रेस प्रवक्ता ने अपने एक ट्वीट में लिखा- कायर मोदी सरकार ने केन्द्रीय दिल्ली को छावनी में तबदील कर दिया है। सैंकड़ों पुलिस बैरीयर और हजारों पुलिस के सिपाहियों को लगा क्या साबित कर रहे हैं? हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी क्यों? क्या पैदल चलना भी अपराध है? सत्य का आंदोलन चलता रहेगा।

टॅग्स :राहुल गांधीRandeep Singh Surjewalaप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण