लाइव न्यूज़ :

साध्वी प्राची ने मौलाना मदनी के बयान पर किया पलटवार, कहा- उनको हिंदू धर्म की एबीसीडी भी नहीं पता है

By राजेश मूणत | Updated: February 15, 2023 16:22 IST

जमीअत-उलमा-ए-हिंद के 34वें आम अधिवेशन में मौलाना अरशद मदनी ने मंच से कहा था कि मनु यानी आदम, ओम यानी अल्लाह को पूजते थे। प्रतिक्रिया देते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि उनको हिंदू धर्म की एबीसीडी भी नहीं पता है।

Open in App
ठळक मुद्देसाध्वी प्राची बुधवार को आलोट पहुंचीधरोला स्थित अनादि कल्पेश्वर के दर्शन कर भगवान का जलाभिषेक कियामदनी जैसे लोगों ने सन 1947 में देश का बंटवारा करवाया था - साध्वी प्राची

रतलाम: साध्वी प्राची बुधवार को आलोट पहुंची। यहां उन्होंने धरोला स्थित अनादि कल्पेश्वर के दर्शन कर भगवान का जलाभिषेक किया। मंदिर समिति के सदस्यों ने साध्वी को मंदिर के इतिहास से भी रूबरू करवाया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने जमीअत-उलमा-ए-हिंद के 34वें आम अधिवेशन में मौलाना अरशद मदनी के ओम और अल्लाह वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।

मदनी के बयान पर पलटवार करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि उनको हिंदू धर्म की एबीसीडी भी नहीं पता है। मदनी जैसे लोगों ने सन 1947 में देश का बंटवारा करवाया था और कहा था कि हम हिंदुओं के साथ नहीं रहेंगे। साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र था और हिंदू राष्ट्र ही रहेगा। आगे साध्वी ने कहा कि अपनी बेटियों को बचाने के लिए कट्टर संस्कार देने पड़ेंगे। मै तो कहूंगी पर्स में लिपस्टिक की जगह चाकू रखना चाहिए। जेहादी गर्दन उतारने पर उतारू हो उससे पहले वह उसकी गर्दन उतार दे।

क्या कहा था मौलाना मदनी ने

जमीअत-उलमा-ए-हिंद के 34वें आम अधिवेशन में मौलाना अरशद मदनी ने मंच से कहा था,  "मैंने बड़े-बड़े धर्मगुरुओं से पूछा कि जब कोई नहीं था, न श्री राम थे, न ब्रह्मा थे, न शिव थे, जब कोई नहीं था, तब सवाल पैदा होता है कि मनु पूजते किसे थे? कोई कहता है कि शिव को पूजते थे। लेकिन उनके पास इल्म नहीं है। बहुत कम लोग ये बताते हैं कि जब कुछ नहीं था दुनिया में तो मनु ओम को पूजते थे। तब मैंने पूछा कि ओम कौन है? बहुत से लोगों ने कहा कि ये हवा है जिसका कोई रूप नहीं है। कोई रंग नहीं है। वो दुनिया में हर जगह है उन्होंने आसमान बनाया, उन्होंने ज़मीन बनाई। मैंने कहा कि अरे बाबा, इन्हीं को तो हम 'अल्लाह' कहते हैं। इन्हीं को तो तुम 'ईश्वर' कहते हो। फारसी बोलने वाले 'खुदा' कहते हैं। अंग्रेजी बोलने वाले 'गॉड' कहते हैं। इसका मतलब ये है कि मनु यानी आदम, ओम यानी अल्लाह को पूजते थे।" बता दें कि मौलाना मदनी के बयान पर खूब विवाद हुआ था। 

टॅग्स :साध्वी प्राचीMaulana Madaniइस्लामislam
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

पूजा पाठEid ul-Fitr 2026 Date: गुरुवार को नहीं हुआ चाँद का दीदार, भारत में ईद की तारीख हुई कन्फर्म

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?