लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस प्रवक्ता सदफ जाफर जेल से रिहा, प्रियंका गांधी का ट्वीट-मगर झूठ कभी नहीं जीत सकता

By भाषा | Updated: January 7, 2020 14:20 IST

सूत्रों ने बताया कि स्थानीय अदालत ने दोनों को शनिवार को ही जमानत दे दी थी लेकिन औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण उनकी रिहाई रुकी हुई थी। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि दोनों आज सुबह करीब 10 बजे जेल से रिहा हुए।

Open in App
ठळक मुद्दे हमारी पार्टी संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस की बर्बरता का विरोध करती है।प्रियंका ने दोनों की जेल से रिहाई के बाद की तस्वीर भी ट्वीट की है। दोनों फूल मालाओं से लदे दिख रहे हैं।

लखनऊ में संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हुये हिसंक प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी और कांग्रेस प्रवक्ता सदफ जाफर मंगलवार को जेल से रिहा हो गए।

सूत्रों ने बताया कि स्थानीय अदालत ने दोनों को शनिवार को ही जमानत दे दी थी लेकिन औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण उनकी रिहाई रुकी हुई थी। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि दोनों आज सुबह करीब 10 बजे जेल से रिहा हुए।

उन्होंने बताया, ‘‘मैं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दोनों को लिवाने जेल गया था। हमारी पार्टी संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस की बर्बरता का विरोध करती है।''

दोनों की रिहाई के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘आंबेडकरवादी चिंतक व पूर्व आईपीएस दारापुरी और कांग्रेस नेता सदफ जाफर आज जेल से रिहा हो गए। अदालत द्वारा सबूत माँगने पर उप्र पुलिस बगलें झांकने लगी थी। भाजपा सरकार ने निर्दोष लोगों और बाबासाहेब की विरासत को आगे बढ़ाने वाले लोगों को गिरफ्तार करके अपनी असली सोच दिखाई है... मगर झूठ कभी नहीं जीत सकता।''

प्रियंका ने दोनों की जेल से रिहाई के बाद की तस्वीर भी ट्वीट की है। दोनों फूल मालाओं से लदे दिख रहे हैं। सदफ को 19 दिसंबर को जबकि दारापुरी को 20 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टलखनऊमोदी सरकारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी