लाइव न्यूज़ :

बेअदबी मामला: जत्थेदार ने डेरा प्रमुख का नाम प्राथमिकी से हटाने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: July 14, 2021 22:41 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 जुलाई अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बुधवार को विशेष जांच दल पर आरोप लगाया कि उन्होंने बेअदबी के एक मामले में दर्ज एक प्राथमिकी से डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का नाम हटा दिया। पुलिस ने इस आरोप का खंडन किया है।

वर्ष 2015 में हुई अपवित्रीकरण की घटनाओं की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने यह भी कहा कि सिरसा डेरा प्रमुख का नाम इस मामले में नहीं है और एसआईटी ने किसी को क्लीन चिट नहीं दी है। अमृतसर में मीडिया को संबोधित करते हुए अकाल तख्त के जत्थेदार ने कहा कि एसआईटी ने कुछ दिन पहले प्राथमिकी संख्या 128 के संबंध में फरीदकोट की एक अदालत में एक आरोप पत्र दाखिल किया था।

जत्थेदार ने कहा, “यह आश्चर्यजनक है कि एसआईटी ने प्राथमिकी संख्या 128 के संबंध में एक चालान दाखिल किया और उस मामले में से डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख का नाम हटा दिया। इससे संदेह पैदा होता है। यहां राजनीति हो रही है। हम कहते रहे हैं कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “उसका (डेरा प्रमुख) नाम चुपचाप क्यों हटा दिया गया। क्या यह 2022 विधानसभा चुनाव में लाभ लेने के लिए किया गया है।” उन्होंने मांग की, कि डेरा प्रमुख को हरियाणा जेल से पंजाब लाया जाना चाहिए और उनसे बेअदबी की घटना का बारे में पूछताछ की जानी चाहिए।

गुरमीत राम रहीम सिंह अपने आश्रम की दो महिलाओं का बलात्कार का दोषी पाए जाने के बाद 20 साल जेल की सजा काट रहा है। उसे पंचकूला में 2017 में विशेष सीबीआई अदालत ने सजा सुनाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है