लाइव न्यूज़ :

असम में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे सचिन पायलट

By भाषा | Updated: March 25, 2021 21:52 IST

Open in App

जयपुर, 25 मार्च राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट पार्टी की ओर से असम में चुनाव प्रचार करने जाएंगे।

यहां जारी एक बयान के अनुसार पायलट 28 मार्च को चुनावी दौरे पर असम जाएंगे और वहां आयोजित चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे।

पायलट रविवार 28 मार्च को असम के सिलचर सिटी पहुंचेंगे, जहां कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित रोड-शो तथा चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर करीब साढ़े 12 बजे करीमगंज में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित रोड-शो तथा चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि असम में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos