लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम समुदाय से निकाली गई सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने वाली रेहाना फातिमा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 21, 2018 14:11 IST

एक्टिविस्ट रेहाना फातिमा उन महिलाओं में शामिल थीं जो पहाड़ी की चोटी पर पहुंची थी।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने वाली एक्टिविस्ट रेहाना फातिमा को मुस्लिम समुदाय से बाहर कर दिया गया है। केरल मुस्लिम जमात काउंसिल ने केंद्रीय मुस्लिम जमात से रेहाना और उसके परिवार को निष्कासित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को काउंसिल के अध्यक्ष ने प्रेस वक्तव्य जारी करके इस फैसले की जानकारी दी। द न्यूज मिनट की रिपोर्ट के मुताबिक रेहाना की हरकत से हिंदू श्रद्धालुओं को ठेस पहुंची है इसलिए उन्हें समुदाय से बाहर निकालने का फैसला किया गया है। 

इससे पहले रेहाना फातिमा के घर पर अज्ञात लोगों ने कथित रूप से तोड़फोड़ की। फातिमा ने कड़ी पुलिस सुरक्षा में मंदिर में पहुंचने का असफल प्रयास किया था। पुलिस ने शनिवार को बताया कि हमलावर उस समय यहां पनामबिली नगर स्थित फातिमा के घर पहुंचे जब वह पहाड़ी पर चढ़ने का प्रयास कर रही थी।

फातिमा उन महिलाओं में शामिल थीं जो पहाड़ी की चोटी पर पहुंची थी लेकिन गर्भगृह की ओर जाने वाली 18 पवित्र सीढ़ियों से कुछ ही मीटर दूर अयप्पा श्रद्धालुओं ने उन्हें रोक दिया और उन्हें गर्भगृह में पहुंचने से पहले ही वापस लौटना पड़ा। फातिमा और हैदराबाद की एक पत्रकार कविता को कड़ी पुलिस सुरक्षा में पहाड़ी पर ले जाया गया था।

समाचार एजेंसियों से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :सबरीमाला मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSabarimala Temple Gold Theft: सबरीमला मंदिर में सोना चोरी मामले में पूर्व कार्यकारी अधिकारी गिरफ्तार, एसआईटी ने लिया एक्शन

भारतसबरीमला मंदिर जाने के सपने को पूरा करने के लिए पादरी ने लौटाया चर्च का लाइसेंस, फैसले पर हुआ था विवाद

भारतवीडियो: भारी बारिश में भिंगते हुए दर्शन के लिए सबरीमाला पहुंचे भक्तों की भीड़, लाइन लगाकर मंदिर में प्रवेश किए भगवान अयप्पा के श्रद्धालुओं

पूजा पाठछह महीने बाद फिर खुला सबरीमला मंदिर, अयप्पा मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बॉलीवुड चुस्कीमशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम के लिए सबरीमाला मंदिर में की गई विशेष 'उषा पूजा'

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ