लाइव न्यूज़ :

दक्षेस के महासचिव एक सप्ताह के भारत दौरे पर

By भाषा | Updated: August 8, 2021 20:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के महासचिव एशला रूबान वेराकून कोरोना वायरस महामारी से निपटने समेत क्षेत्रीय सहयोग को और मजबूत करने के तौर-तरीके तलाश करने लिए रविवार से एक सप्ताह के भारत दौर पर आए हैं।

एक आधिकारिक सूचीबद्ध कार्यक्रम के मुताबिक, वेराकून, विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्वी) रीवा गांगुली दास के साथ चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, वेराकून 8-14 अगस्त के बीच भारत दौरे पर हैं।

महासचिव की यात्रा से संबंधित एजेंडा की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि वेराकून दक्षेस के अंतर्गत क्षेत्रीय सहयोग को और बढ़ाने के साथ ही कोरोना वायरस महामारी से निपटने के तौर-तरीकों को लेकर भारतीय अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।

अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका दक्षेस के सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?