लाइव न्यूज़ :

26/11 हमले के मुख्य साजिशकर्ता अब भी सुरक्षित, नहीं दी गई सजा, संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद विरोधी बैठक में बोले एस जयशंकर

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 28, 2022 14:33 IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता और योजनाकार अब भी सुरक्षित हैं और उन्हें सजा नहीं दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजयशंकर ने उद्घाटन भाषण दिया और कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए एक गंभीर खतरा है।26/11 के अपराधियों पर सभा का ध्यान केंद्रित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि हमले के प्रमुख अपराधी अभी भी राजनीतिक समर्थन और छाया में सुरक्षित हैं।उन्होंने कहा कि प्रमुख अपराधियों को अभी तक सजा नहीं मिली है।

मुंबई: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि जहां दुनिया जल्द ही 26/11 आतंकवादी हमले की 14वीं बरसी मनाएगी, वहीं हमले के प्रमुख साजिशकर्ता अभी भी राजनीतिक समर्थन में सुरक्षित हैं। बता दें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद विरोधी समिति ने शुक्रवार को आतंकवादी उद्देश्यों और संबंधित घटनाओं के लिए नई उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग का मुकाबला करने के मुद्दे पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया।

जयशंकर ने उद्घाटन भाषण दिया और कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए एक गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा, "हमने बचे लोगों की आवाजें सुनीं। यह हम पर निर्भर है कि हम दृढ़ रहें और अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करें।" उन्होंने 26/11 के स्मारक पर भी माल्यार्पण किया। 26/11 के अपराधियों पर सभा का ध्यान केंद्रित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि हमले के प्रमुख अपराधी अभी भी राजनीतिक समर्थन और छाया में सुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि प्रमुख अपराधियों को अभी तक सजा नहीं मिली है। जयशंकर ने आतंकवाद के वित्तपोषण के मुद्दे से प्रभावी ढंग से निपटने पर भी जोर दिया। इस सत्र में दुनिया भर से विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने एक रिकॉर्डेड वीडियो भाषण प्रस्तुत किया और दुनिया भर में आतंकवाद गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की। 

कुछ 26/11 और अन्य आतंकवादी हमले में बचे लोगों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। मुंबई में रहने वाली 26/11 की पीड़िता देविका रोटवान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को आतंकवाद के खिलाफ सख्त कानून बनाने की जरूरत है और उसे तभी न्याय और राहत की भावना होगी जब आतंकवाद को धरती से मिटा दिया जाएगा।

टॅग्स :S Jaishankar26/11 Mumbai attacks 2008UN Security Council
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

भारत28 फरवरी से 18 मार्च, पश्चिम एशिया से 2.6 लाख लोग भारत लौटे, विदेश मंत्रालय ने कहा-यूएई के हवाई अड्डे से 70 उड़ानें संचालित?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?