लाइव न्यूज़ :

पूरा हो रहा जयशंकर सहित इन सांसदों का कार्यकाल, 24 जुलाई को होंगे राज्यसभा की 10 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 28, 2023 10:19 IST

राज्यसभा में जुलाई और अगस्त में 10 सीट खाली हो रही हैं, जिनमें विदेश मंत्री एस जयशंकर (गुजरात) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता डेरेक ओ'ब्रायन (पश्चिम बंगाल) की सीट भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोग (ईसी) ने मंगलवार को कहा कि राज्यसभा की 10 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 24 जुलाई को होंगे।परंपरा के मुताबिक, वोटों की गिनती मतदान प्रक्रिया खत्म होने के एक घंटे बाद 24 जुलाई को ही शाम पांच बजे होगी।कांग्रेस सदस्य प्रदीप भट्टाचार्य का कार्यकाल अगस्त में पूरा हो रहा है।

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग (ईसी) ने मंगलवार को कहा कि राज्यसभा की 10 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 24 जुलाई को होंगे। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राज्यसभा में जुलाई और अगस्त में 10 सीट खाली हो रही हैं, जिनमें विदेश मंत्री एस जयशंकर (गुजरात) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता डेरेक ओ'ब्रायन (पश्चिम बंगाल) की सीट भी शामिल हैं। 

जिन अन्य नेताओं के कार्यकाल समाप्त हो रहे हैं उनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गोवा से सदस्य विनय डी. तेंदुलकर, गुजरात से जुगलसिंह लोखंडवाला और दिनेशचंद अनावादिया, पश्चिम बंगाल से टीएमसी सदस्य डोला सेन, सुष्मिता देव, शांता छेत्री एवं सुखेन्दु शेखर राय शामिल हैं। कांग्रेस सदस्य प्रदीप भट्टाचार्य का कार्यकाल अगस्त में पूरा हो रहा है। 

परंपरा के मुताबिक, वोटों की गिनती मतदान प्रक्रिया खत्म होने के एक घंटे बाद 24 जुलाई को ही शाम पांच बजे होगी। आयोग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, उच्च सदन के 10 सदस्य अपना छह साल का कार्यकाल पूरा होने के कारण 28 जुलाई से 18 अगस्त के बीच सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 

एक अन्य बयान में आयोग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल से टीएमसी के लुइज़िन्हो जोआकिम फलेरियो के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में रिक्त पद को भरने के लिए भी उपचुनाव 24 जुलाई को होगा। उन्होंने अप्रैल में इस्तीफा दे दिया था, यद्यपि उनका कार्यकाल अप्रैल, 2026 में समाप्त होना था।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :राज्यसभा चुनावS Jaishankarचुनाव आयोगelection commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब