रूसी महिला ने पुलिस अधिकारी पर धोखाधड़ी और दुष्कर्म का आरोप लगाया

By भाषा | Published: October 11, 2019 06:03 AM2019-10-11T06:03:48+5:302019-10-11T06:03:48+5:30

महिला ने दावा किया कि जाधव ने फर्जी दस्तावेजों की मदद से उसकी पहचान बदलने में भी मदद की, ताकि वह भारत में रह सके। 

Russian woman accuses police officer of cheating and rape | रूसी महिला ने पुलिस अधिकारी पर धोखाधड़ी और दुष्कर्म का आरोप लगाया

रूसी महिला ने पुलिस अधिकारी पर धोखाधड़ी और दुष्कर्म का आरोप लगाया

Highlightsमुंबई में 35 वर्षीय एक रूसी महिला ने गुरुवार को एक शिकायत दर्ज करा कर आरोप लगाया हैचेम्बूर पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि जाधव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

मुंबई में 35 वर्षीय एक रूसी महिला ने गुरुवार को एक शिकायत दर्ज करा कर आरोप लगाया कि एक पुलिस अधिकारी शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर 11 साल से बलात्कार कर रहा था। आरोपी निरीक्षक भानूदास उर्फ अनिल जाधव इस समय पुणे के नजदीक पिम्परी-चिंचवाड़ में कार्यरत है।

चेम्बूर पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि जाधव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। महिला ने आरोप लगाया है कि जाधव से उसका पांच साल का एक बेटा भी है। शिकायत के मुताबिक महिला की जाधव से 2004 में उस समय मुलाकात हुई थी, जब उसे अपने वीजा की अवधि बढ़ाने की जरूरत पड़ी थी।

महिला बॉलीवुड में काम की तलाश कर रही थी और जाधव ने कथित तौर पर कहा था कि वह कुछ फिल्म निर्माताओं को जानता है और उसकी मदद कर सकता है। शिकायत के मुताबिक जाधव ने 2008 में चेम्बूर के एक होटल में उससे पहली बार दुष्कर्म किया था। महिला ने दावा किया कि जाधव ने फर्जी दस्तावेजों की मदद से उसकी पहचान बदलने में भी मदद की, ताकि वह भारत में रह सके। 

Web Title: Russian woman accuses police officer of cheating and rape

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :rapeरेप