Russia Ukraine War: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चेताया, कहा, अगर रूस-यूक्रेन की लड़ाई आगे बढ़ जाती है तो संकट और भी गहरा होगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 4, 2022 09:12 PM2022-03-04T21:12:41+5:302022-03-04T21:12:41+5:30

उन्होंने कहा, रूस और यूक्रेन की लड़ाई अगर आगे बढ़ जाती है तो संकट और गहरा होगा। तेल, गैस ज्यादातर देशों को रूस से जाता है। ये बड़े-बड़े देश हैं, इनकी अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है।

Russia Ukraine War Defence Minister Rajnath sigh tells about imapct of russia ukraine war | Russia Ukraine War: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चेताया, कहा, अगर रूस-यूक्रेन की लड़ाई आगे बढ़ जाती है तो संकट और भी गहरा होगा

Russia Ukraine War: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चेताया, कहा, अगर रूस-यूक्रेन की लड़ाई आगे बढ़ जाती है तो संकट और भी गहरा होगा

Highlightsरक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का असर को लेकर चेताया अपने संबोधन में कहा, पूरी दुनिया को भुगतना पड़ेगा युद्ध का खामियाजा

चंदौली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। सभी पार्टियों ने आखिरी चरण के चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चंदौली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोला।

विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि क्या हो गया है समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों को, ये समझते हैं राजनीति लोगों से झूठ बोलकर लोगों के आंखों में धूल छोंक कर केवल की जा सकती है। मगर मैं उन्हें साफ कहना चाहता हूं कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं की जाती है। राजनीति की जाती है तो समाज बनाने के लिए की जाती है देश बनाने के लिए की जाती है।

दुनिया पर रूस-यूक्रेन के युद्ध का असर 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपनी एक जनसभा में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के असर का जिक्र किया। उन्होंने कहा, रूस और यूक्रेन की लड़ाई अगर आगे बढ़ जाती है तो संकट और गहरा होगा। तेल, गैस ज्यादातर देशों को रूस से जाता है। ये बड़े-बड़े देश हैं, इनकी अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है तो इसका खामियाजा सारी दुनिया को भुगतना पड़ता है। भारत इससे अछूता नहीं रहेगा।  

कांग्रेस पार्टी पर साधान निशाना

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा, उन्होंने कहा, कांग्रेस के पास ना राशन है, ना सुशासन है, इनके पास केवल भाषण है। जब चुनाव आ जाता है तो चार महीने पहले ये लोग घूमने लग जाते हैं और जब चुनाव ख़त्म हो जाता है, तो ये लोग विदेश चले जाते हैं। ये कैसे देश की राजनीति करेंगे।

Web Title: Russia Ukraine War Defence Minister Rajnath sigh tells about imapct of russia ukraine war

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे