लाइव न्यूज़ :

रुपौली विधानसभा सीटः कलाधर मंडल के सामने कौन!, एनडीए और इंडी गठबंधन के लिए उपचुनाव नाक की लड़ाई, जानें समीकरण

By एस पी सिन्हा | Updated: June 17, 2024 15:33 IST

Rupauli Assembly Seat: रुपौली विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के चयन न होने पर एनडीए के नेता राजद पर हमलावर हैं, तो वहीं राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा है कि एनडीए  के नेताओं को बेचैन होने की जरूरत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देRupauli Assembly Seat: बीमा भारती के इस्तीफा से रुपौली विधानसभा दीट खाली हुई थी।Rupauli Assembly Seat: 21 जून तक नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख है। Rupauli Assembly Seat: रुपौली की सीट बीमा भारती के इस्तीफा से खाली हुई थी।

पटनाः बिहार में पूर्णिया जिले के रुपौली विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव एनडीए और इंडी गठबंधन के लिए नाक की लड़ाई बन गया है। एनडीए की ओर से जदयू ने कलाधर मंडल को अपना यहां से मैदान में उतार दिया है। वहीं इंडी गठबंधन अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। बीमा भारती के पति अवधेश मंडल के यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ने की चर्चा है। जबकि इंडी गठबंधन की ओर से भाकपा विकासचंद्र मंडल को मैदान में उतारने की तैयारी कर रहा है। रुपौली की सीट बीमा भारती के इस्तीफा से खाली हुई थी। बीमा भारती पांच बार विधायक रह चुकी हैं। बीमा ने जदयू का दामन छोड़ कर राजद का पल्ला पकड़ कर पूर्णिया से लोकसभा का चुनाव लड़ा थी, जिसमें में परास्त हो गई थीं। बीमा भारती के इस्तीफा से रुपौली विधानसभा दीट खाली हुई थी। इस पर उपचुनाव हो रहा है।

रुपौली विधानसभा उपचुनाव के लिए 21 जून तक नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख है। इस बीच रुपौली विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के चयन न होने पर एनडीए के नेता राजद पर हमलावर हैं, तो वहीं राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा है कि एनडीए  के नेताओं को बेचैन होने की जरूरत नहीं है। इंडी गठबंधन पूरी मजबूती के साथ रुपौली विधानसभा का उपचुनाव लड़ने जा रही है।

यह विधानसभा उपचुनाव का परिणाम भी देश के लिए एक नजीर पेश करेगा। इसबीच लोजपा के पूर्व विधायक शंकर सिंह निर्दलीय लड़ने की बात कह चुके हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरने की घोषणा करने वाले शंकर सिंह फरवरी 2005 विधानसभा चुनाव में बतौर लोजपा उम्मीदवार बीमा भारती को हराया था।

महागठबंधन में जैसे हीं तय हुआ कि यह सीट भाकपा को जायेगी। इससे खफा बीमा भारती के पति अवधेश मंडल ने निर्दलीय लड़ने की  घोषणा कर दी। वहीं पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने रूपौली से कांग्रेस उम्मीदवार देने की मांग की है। रुपौली उपचुनाव के लिए 24 जून को स्क्रूटनी और 26 जून को नाम वापसी की तिथि है।

जबकि 10 जुलाई को मतदान होना है। 13 जुलाई को मतगणना होगी। ऐसे में रूपौली विधानसभा उप चुनाव में एक बार फिर एनडीए और इंडी गठबंधन का शक्ति परीक्षण होगा। निर्दलीयों को ताल ठोकने से यहां मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है।

टॅग्स :उपचुनावबिहारपटनाजेडीयूनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी