लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर की निगेटिव जांच रिपोर्ट जरूरी

By भाषा | Updated: August 28, 2021 18:22 IST

Open in App

महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि राज्य आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के पास आरटी-पीसीआर की निगेटिव जांच रिपोर्ट होनी चाहिए, भले ही उन्हें कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लगी हो।महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे द्वारा शुक्रवार रात जारी आदेश में कहा गया है, ‘‘महाराष्ट्र आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी उपरोक्त दिशानिर्देशों का अनुपालन करना होगा जिनमें यूरोपीय देशों, पश्चिम एशिया देशों और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले लोग शामिल हैं।’’महाराष्ट्र सरकार ने बाद में जारी एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार के नये नियम भारत में आने से पहले आरटी-पीसीआर जांच की निगेटिव जांच रिपोर्ट अनिवार्य करते हैं।बयान में कहा गया है, ‘‘महाराष्ट्र में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी यही नियम लागू हैं। भले ही यात्री ने कोविड​​​​-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ली हो, फिर भी आरटी-पीसीआर की निगेटिव जांच रिपोर्ट होना अनिवार्य है।’’राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 4,654 नये मामले सामने आये जबकि 170 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 64,47,442 हो गई और मृतक संख्या बढ़कर 1,36,900 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

क्रिकेटSA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

क्रिकेटटी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका, टोनी डी जोरजी और डोनोवन फरेरा बाहर, इन खिलाड़ी को मौका

भारतAtal Pension Yojana: केंद्र सरकार ने 2031 तक बढ़ाई अटल पेंशन योजना की, जानें कैसे और किसे मिलेगा इसका लाभ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील