लाइव न्यूज़ :

दशहरा पर RSS मुख्यालय पहुंचे शिव नाडर, कहा-अकेले सरकार देश को अगले स्तर तक नहीं ले जा सकती है

By भाषा | Updated: October 8, 2019 11:07 IST

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस भी मौजूद थे। नाडर के अलावा, रतन टाटा, राहुल बजाज और अजीम प्रेमजी भी संघ मुख्यालय पहुंचे। 

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस आज अपने स्थापना दिवस के दिन नागपुर में विजयादशमी उत्सव मना रहा है। आज के ही दिन साल 1925 में संघ की स्थापना हुई थी।

एचसीएल के संस्थापक अध्यक्ष शिव नाडर ने मंगलवार को कहा कि सरकार अकेले देश को आगे नहीं ले जा सकती, बल्कि देश के सामने जो चुनौतियां हैं, जो समस्याएं हैं उनके समाधान के लिए सभी पक्षकारों को मिलकर काम करना होगा।

महाराष्ट्र के नागपुर में रेशमीबाग मैदान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक (संघ) के विजयदशमी कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र, नागरिक और गैर सरकारी संगठन चुनौतियों से निपटने के लिए सामने आएं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाडर ने कहा, ‘‘ अकेले सरकार देश को अगले स्तर तक नहीं ले जा सकती है, इसके लिए सभी पक्षकारों की बराबर भागीदारी की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ देश के समक्ष कई चुनौतियां हैं लेकिन सरकार अकेले इनका समाधान नहीं निकाल सकती। इससे निपटने के लिए निजी क्षेत्र, नागरिकों और गैर सरकारी संगठनों को योगदान देना होगा।’’ सुबह संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के वार्षिक विजयदशमी कार्यक्रम में ‘शस्त्र पूजा’ की थी।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस भी मौजूद थे। नाडर के अलावा, रतन टाटा, राहुल बजाज और अजीम प्रेमजी भी संघ मुख्यालय पहुंचे। 

टॅग्स :आरएसएसमोहन भागवतशिव नादर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं