लाइव न्यूज़ :

शहीद हेमंत करकरे पर बयान देकर फंसे RSS नेता इंद्रेश कुमार, कांग्रेस ने कहा- क्या बीजेपी भी उनसे सहमत है

By भाषा | Updated: August 1, 2019 19:33 IST

सुरजेवाला ने जो खबर शेयर की है कि आरएसएस के नेता इंद्रेश कुमार ने शनिवार को भोपाल में कहा कि करकरे का बतौर शहीद सम्मान तो किया जा सकता है, लेकिन प्रज्ञा सिंह ठाकुर के साथ जो अत्याचार किया उसे सही नहीं ठहराया जा सकता।

Open in App

कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार के एक कथित बयान को लेकर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कुमार ने मुंबई हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे का अपमान किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह सवाल भी किया कि क्या भाजपा भी इंद्रेश कुमार के इस दावे से सहमत है कि ‘‘करकरे अपनी वर्दी का दुरुपयोग करते थे?’’

सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार द्वारा शहीद हेमंत करकरे की वर्दी व कर्तव्यनिष्ठा का अपमान अनुचित व अशोभनीय है।’’ उन्होंने पूछा, ‘‘क्या भाजपा ये मानती है कि हेमंत करकरे अपनी वर्दी का दुरुपयोग करते थे?

क्या वो अपनी कर्तव्यनिष्ठा को लेकर समर्पित नहीं थे?’’ सुरजेवाला ने जो खबर शेयर की है कि आरएसएस के नेता इंद्रेश कुमार ने शनिवार को भोपाल में कहा कि करकरे का बतौर शहीद सम्मान तो किया जा सकता है, लेकिन प्रज्ञा सिंह ठाकुर के साथ जो अत्याचार किया उसे सही नहीं ठहराया जा सकता।

टॅग्स :आरएसएसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी