लाइव न्यूज़ :

हेडगेवार ने हिंदू समाज को जगाने का संकल्प लिया था जो फलीभूत हो रहा है, RSS ने कहा- जाति, भाषा और क्षेत्र की बाधाओं से ऊपर उठना होगा

By भाषा | Updated: March 23, 2023 08:57 IST

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेंद्र कुमार ठाकुर विक्रम संवत के अनुसार हिंदू नव वर्ष की शुरुआत के अवसर पर आरएसएस से संबद्ध संस्कार भारती द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देRSS के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेंद्र कुमार ठाकुर कहा- ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए समुदाय में विभाजन को पाटने की जरूरत है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने देश की गौरवशाली संस्कृति पर गर्व करने का आह्वान किया। 

नयी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बुधवार को कहा कि आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार ने 100 साल पहले हिंदू समाज के स्वाभिमान को जगाने के लिए जो संकल्प लिया था, वह फलीभूत हो रहा है, लेकिन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए समुदाय में विभाजन को पाटने की जरूरत है।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेंद्र कुमार ठाकुर विक्रम संवत के अनुसार हिंदू नव वर्ष की शुरुआत के अवसर पर आरएसएस से संबद्ध संस्कार भारती द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को जाति, भाषा और क्षेत्र की बाधाओं से ऊपर उठना होगा।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से संबंध रखने वाले नरेंद्र ठाकुर को 2017 में राष्ट्रीय सह प्रचार प्रमुख बनाया था। नरेंद्र ने कहा कि विक्रम संवत भारतीय उपमहाद्वीप में उपयोग किया जाने वाला एक प्राचीन हिंदू कैलेंडर है। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोगों से इस अवसर पर देश की गौरवशाली संस्कृति पर गर्व करने का आह्वान किया।  

टॅग्स :आरएसएसअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी